Uncategorized

मछुआरों की मजदूरी बढ़ेगी

भोपाल। मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास मंत्री श्री अंतर सिंह आर्य ने कहा है कि अब छोटी मछली पकडऩे वाले मछुआरों को 17 रुपये तथा बड़ी मछली पकडऩे वाले मछुआरों को 28 रुपये प्रति किलो मजदूरी दी जाएगी। पूर्व में इन मछुआरों को क्रमश: 15 रुपये एवं 26 रुपये की दर से मजदूरी प्राप्त होती थी। श्री आर्य ने मत्स्य महासंघ की 21वीं वार्षिक आमसभा में यह घोषणा की। मत्स्य विकास मंत्री श्री आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशानुसार वर्ष 2022 तक कृषि से होने वाली आय को दोगुना करने की योजना के तहत पशुपालन और मत्स्य उद्योग भी अहम भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने कहा कि मत्स्य-पालन कृषकों की आय का महत्वपूर्ण स्रोत है। इस आम सभा में मत्स्य महासंघ के प्रबंध संचालक श्री महेन्द्र सिंह धाकड़ एवं संचालक मत्स्य उद्योग श्री ओ.पी. सक्सेना भी उपस्थित थे।

Advertisements