Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि विज्ञान केंद्र कटिया की श्रीअन्न व्यंजन प्रतियोगिता में महिलाओं ने बनाए 33 तरह के व्यंजन

29 सितम्बर 2023, कानपुर: कृषि विज्ञान केंद्र कटिया की श्रीअन्न व्यंजन प्रतियोगिता में महिलाओं ने बनाए 33 तरह के व्यंजन – अंतराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष- 2023 के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र- 2 कटिया, सीतापुर उत्तर प्रदेश  के  ग्राम कुँवारापुर, ब्लॉक मिश्रिख में श्रीअन्न आधारित व्यंजन प्रतियोगिता आयोजित की गयी जिसमे ग्रामीण महिलाओ ने मोटे अनाजों के विभिन्न व्यंजन- मक्का के पुवा, मक्का के चौसेला, काकुन की खिचड़ी, काकुन की खीर, काकुन की कचौड़ी, काकुन के पुवा, काकुन के तहेड़ी, कोदो के भात, कोदो के पुवा, कोदो की पूड़ी, कोदो के चौसेला, काकुन एवं सांवा की कचौड़ी, सांवा की खीर इत्यादि तैयार कर प्रतियोगिता में भाग लिया।

उक्त प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सांवा एवं काकुन के कचौड़ी ने ,दूसरा स्थान मक्के के पुवा और तीसरा स्थान काकुन की तहेड़ी ने प्राप्त किया ।

प्रतियोगिता समन्वयक एवं वैज्ञानिक डॉ रीमा ने मोटे अनाजों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी और बताया कि मोटा अनाज से तमाम व्यंजन बनाए जाते रहे है। यह प्रोटीन, फाइबर विटामिन, खनिज से भरपूर है। श्री अन्न के फायदों को देखते हुए इन्हे सुपर फूड भी कहा जाने लगा है l मिलेट में पोषण भी अधिक होता है, जिससे शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है और बीमारियों से लड़ने की शक्ति भी मिलती है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ दया शंकर श्रीवास्तव ने मोटे अनाजों में  आने वाली मुख़्य फसलों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी । प्रसार वैज्ञानिक श्री शैलेन्द्र सिंह ने श्री अन्न योजना के बारे में कहा कि इसी तरह के पारम्परिक ज्ञान को आगे बढाकर महिलाये स्वयं सहायता समहू बनाकर श्री अन्न के उत्पाद का व्यवसाय शुरू कर सकती है, मोटे अनाजों कि प्रोसेसिंग करके एवं उनके वैल्यू एडेड उत्पाद बनाकर मार्केट में बेच सकती है ।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान ग्रहण करने वाली प्रतियोगियों को पुरुस्कृत करने के साथ साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही साथ अन्य सभी प्रतिभागियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर पुरुस्कृत किया गया। प्रतियोगिता कार्यक्रम में स्थानीय सहयोग गोकुल पुरस्कार समान्नित सुधा पांडेय एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ती गीता पांडेय ने किया।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )