Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के कुछ जिलों में गेहूं कटाई प्रारंभ

इस वर्ष राज्य में 135.64 लाख हेक्टेयर में हुई बोनी


8 फरवरी 2021, भोपाल । मध्यप्रदेश के कुछ जिलों में गेहूं कटाई प्रारंभ– धार जिले के ग्राम चौटिया बालोद तहसील सरदारपुर में कृषक श्री लालूराम राठौर ने 2 एकड़ में गेहूं फसल अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह में लगाई थी। प्रति एकड़ 60 किलो बीज बोया था, जिसका प्रति एकड़ 15 से 20 क्विंटल अनुमानित उत्पादन होने की संभावना है। कटाई प्रारंभ हो गई है। वास्तविक उत्पादन गहाई के बाद पता चलेगा।

मध्यप्रदेश में चालू रबी सीजन में 135 लाख 64 हजार हेक्टेयर में फसलों की बुवाई की गई है। जिसमें गेहूं 98.59 लाख हेक्टेयर में बोया गया है। राज्य के कुछ जिलों में अक्टूबर अंत में बोये गये गेहूं की कटाई भी प्रारंभ हो गई है। कृषि विभाग के मुताबिक राज्य में अन्य फसलों के तहत चना 21.56 लाख हेक्टेयर, मसूर 5.44, सरसों 7.51 लाख हेक्टेयर में बोई गई है तथा मटर 87 हजार एवं गन्ना 95 हजार हेक्टेयर में बोया गया है।
कृषक जगत की वार्षिक डायरी निरंतर लोकप्रियता के सोपान चढ़ रही है। वर्ष 2021 की कृषक जगत डायरी केन्द्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री श्री रतनलाल कटारिया को नई दिल्ली में भेंट करते हुए कृषक जगत के संचालक निमिष गंगराड़े। इस मौके पर श्री कटारिया ने डायरी में संकलित सामग्री, कलेवर, मैदानी अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के लिए उपयोगी तकनीकी जानकारी की सराहना की।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

जलशक्ति राज्यमंत्री श्री कटारिया को कृषि साहित्य भेंट- कृषक जगत की वार्षिक डायरी निरंतर लोकप्रियता के सोपान चढ़ रही है। वर्ष 2021 की कृषक जगत डायरी केन्द्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री श्री रतनलाल कटारिया को नई दिल्ली में भेंट करते हुए कृषक जगत के संचालक निमिष गंगराड़े। इस मौके पर श्री कटारिया ने डायरी में संकलित सामग्री, कलेवर, मैदानी अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के लिए उपयोगी तकनीकी जानकारी की सराहना की।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें