Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

क्या हैं तेलंगाना सरकार की रायथू बंधू योजना, चुनाव आयोग ने इस पर क्यों लगाई रोक

29 नवम्बर 2023, तेलंगाना: क्या हैं तेलंगाना सरकार की रायथू बंधू योजना, चुनाव आयोग ने इस पर क्यों लगाई रोक – तेलंगाना में किसानों के लिए रायथु बंधु योजना चलाई जा रही है। इस योजना द्वारा तेलंगाना राज्य के किसानों को फसल के लिए वित्तीय सहायता दी जाती हैं। लेकिन चुनाव से ठीक 3 दिन पहले रायथु बंधु योजना पर सियासत गरमा गई। इसकी शुरूआत सोमवार को हुई जब चुनाव निर्वाचन आयोग ने इस योजना के तहत किसानों को दी जाने वाली वित्तीय सहायता की किश्त बांटने के लिए तेलंगाना सरकार को दी गई अनुमति वापस ले ली। जबकि कुछ दिनों पहले ही चुनाव आयोग ने किस्त ट्रांसफर की मंजूरी दी थी।

दरअसल, तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान होना हैं। इसके चलते निर्वाचन आयोग ने राज्य में भारत राष्ट्र समिति की सरकार को कुछ आधारों पर आचार संहिता के दौरान किस्त का भुगतान करने की मंजूरी दी थी। आयोग ने योजना  के तहत किसानो को दी जाने वाली आर्थिक सहायता को लेकर आचार संहिता के दौरान प्रचार-प्रसार नहीं करने के लिए भी कहा था।

चुनाव आयोग ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) को भेजे गए निर्देश में कहा हैं कि राज्य के वित्त मंत्री टी. हरीश राव ने आचार संहिता का उल्लंघन किया है और इसका प्रचार करके उपरोक्त शर्तों को भी तोड़ा हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile
क्या हैं रायथू बंधू योजना

रायथू बंधू योजना के तहत किसानों को दो किस्तों (रबी और खरीफ) में सलाना 10 हजार रुपये की मदद की जाती है। यह तेलंगाना में के.चंद्रशेखर राव (केसीआर) सरकार की किसानों के लिए चलाई जा रही महात्वाकांक्षी योजना  है। इस योजना को वर्ष 2018-19 में  किसानों को आर्थिक रूप से मदद करने के लिए शुरूआत की गई थी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)