Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

इंदौर जिले के दो सोया कृषक हैदराबाद में सम्मानित

18 जनवरी 2023, इंदौर: इंदौर जिले के दो सोया कृषक हैदराबाद में सम्मानित – इंदौर जिले के दो सोया कृषक ग्राम अर्जुन बड़ौदा के श्री मेहरबान सिंह एवं ग्राम पानोड़ के श्री विजयेंद्र सिंह चौहान को खरीफ़ 2022 के दौरान सोयाबीन फसल में उत्कृष्ट उत्पादन प्राप्त करने पर हैदराबाद में खाद्य तेल पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्व महानिदेशक डॉ मंगला राय के करकमलों से अन्य अतिथियों की उपस्थिति में सम्मानित किया गया।

इंदौर जिले के दो सोया कृषक हैदराबाद में सम्मानित

कृषकों के सम्मान पर संस्थान के निदेशक डॉ के. एच. सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि “मध्य प्रदेश में सोयाबीन की उत्पादकता वृद्धि हेतु संस्थान द्वारा विकसित उन्नत तकनीकी के प्रयोग से हम आने वाले वर्षों में लक्ष्य तक पहुँचने में कामयाबी प्राप्त करेंगे”।

बता दें कि श्री मेहरबान सिंह एवं श्री विजयेंद्र सिंह विगत कई वर्षों से भारतीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, इंदौर के साथ जुड़कर वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन में प्राप्त तकनीकी जानकारी को उपयोग में ला रहे हैं। दोनों ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय संस्थान के वैज्ञानिक डॉ बी. यू. दुपारे एवं डॉ मृणाल कुचलान को देकर उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: गेहूँ मंडी रेट (17 जनवरी 2023 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )