Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का पंजीयन 15 सितम्बर से

किसानों को ऑनलाइन सुविधा

15 सितंबर 2020, भोपाल। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का पंजीयन 15 सितम्बर से – किसानों को उनकी उपज का अधिकतम लाभ देने के लिये शासन द्वारा घोषित समर्थन मूल्य पर खरीदी की जाती है। मध्य प्रदेश में धान, ज्वार, बाजरा एवं मक्का के समर्थन मूल्य पर उपार्जन के लिये किसानों का पंजीयन 15 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक किया जायेगा। पंजीयन सहकारी समितियों तथा निर्धारित खरीदी केन्द्रों में किया जायेगा। इन केन्द्रों में किसान 15 अक्टूबर 2020 तक नवीन पंजीयन करा सकते हैं।

महत्वपूर्ण खबर : 17 सितंबर तक भारत में बारिश संबंधी गतिविधयों में वृद्धि हो सकती है

किसानों का पंजीयन इस वर्ष फसल गिरदावरी के डाटाबेस के आधार पर किया जायेगा। शासन द्वारा खरीफ फसल 2020-21 में धान के लिए 1868 रूपये, ज्वार के लिए 2620 रूपये तथा बाजरे के लिए 2150 रूपये प्रति क्विंटल का समर्थन मूल्य घोषित किया गया है। किसान एमपी किसान एप, ई-उपार्जन एप तथा ई-उपार्जन कियोस्क सेंटर एवं लोक सेवा केन्द्र में जाकर ऑनलाइन पंजीयन भी करा सकते हैं। किसान पंजीयन कराने के लिये निकटतम खरीदी केन्द्रों में अपने समग्र आईडी नम्बर, आधार नम्बर, बैंक पासबुक के एकल खाता नम्बर की जानकारी के साथ आवेदन करें। जिस खेत में फसल बोयी गई है उसकी जानकारी के लिये खसरे की प्रति, ऋण पुस्तिका अथवा वनाधिकार पट्टे की छायाप्रति संलग्न करें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

जो किसान दूसरे किसानों के स्वामित्व वाली जमीनों पर अनुबंध के आधार पर , बटाई पर खेती करते हैं उन्हें भी समर्थन मूल्य पर खरीदी का लाभ दिया जायेगा। इसके लिये उन किसानों को निर्धारित प्रपत्र पर भूमि स्वामी के साथ अनुबंध करके उसकी छायाप्रति के साथ आवेदन करना होगा। किसान द्वारा जिस बैंक खाते मोबाइल नम्बर तथा समग्र आईडी नम्बर का उपयोग पंजीयन के लिये किया जायेगा उसका किसी दूसरे किसान के लिये उपयोग नहीं होगा। एक आईडी नम्बर पर केवल एक किसान का ही पंजीयन होगा। अपर कलेक्टर ने सभी किसानों से समर्थन मूल्य का लाभ लेने के लिये खरीदी केन्द्रों में पंजीयन कराने की अपील की है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री बिसाहू लाल सिंह ने किसानों भाईयों से अनुरोध किया है कि वे समय पर अपना पंजीयन करा ले। उपज विक्रय के समय समस्त संबंधित दस्तावेज साथ लाए तथा बैंक खाता अपडेट रखे जिससे आपको भुगतान में सुविधा हो।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें