Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

लार से ग्रसित पशुओं के लिए टीकाकरण अभियान 5 फरवरी तक

23 दिसम्बर 2022, खरगोन: लार से ग्रसित पशुओं के लिए टीकाकरण अभियान 5 फरवरी तक – देश प्रदेश सहित जिले में भी पशुओं में फैलने वाली बीमारी खुरपका/ मुंह पका रोग (लार) से नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पशु चिकित्सा सेवाएं के उपसंचालक डॉ. एलएस बघेल ने बताया कि राष्ट्रीय रोग नियंत्रण कार्यक्रम (एनएडीसीपी) अंतर्गत सम्पूर्ण जिले में पशुपालन विभाग द्वारा 22 दिसम्बर से 05 फरवरी तक टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।

इस अभियान के तहत जिले के 6.12 लाख गौवंशीय, 2.74 लाख भैसवंशीय सहित कुल 8.87 लाख पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण अभियान जिले के 09 विकास खण्डों में कार्यक्रम प्रस्तावित है। उपसंचालक डॉ. बघेल ने पशुपालकों से अपील की है कि वे भारत सरकार की योजना का अधिक से अधिक लाभ ले और खुरपका /मुंहपका रोग (लार) बीमारी से ग्रसित पशुओं का टीकाकरण शीघ्र करवाएं।

महत्वपूर्ण खबर: जानिए क्या है रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि; गेहूं का MSP अब 2125 ₹ प्रति क्विंटल

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें