Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, मध्य प्रदेश के 80 लाख किसान हुए लाभान्वित    

31 अक्टूबर 2026, नई दिल्ली: पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, मध्य प्रदेश के 80 लाख किसान हुए लाभान्वित – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश और प्रदेश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के खातों में सीधे भेजी जा रही हैं। इसमें मध्यप्रदेश सरकार भी अपनी ओर से 6000 रु प्रति वर्ष प्रति किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की राशि दे रही है। इस तरह दोनों योजनाओं को मिलाकर प्रत्येक किसान को  वर्ष में  12 हजार रूपये दिये जा रहे है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने  कहा कि देश में और विदेश में प्रधानमंत्री ने देश का मान बढ़ाया है। राज्य सरकार ने किसानों को बिजली, पानी व सड़क आदि मुहैया कराने के साथ किसान सम्मान निधि व लाडली बहन जैसी योजनाएँ लागू कर किसानों एवं महिलाओं को लाभान्वित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह बात पीएम किसान सम्मान निधि की 24 वी किस्त के  हस्तान्तरण अवसर पर उज्जैन क़ृषि उपज मंडी में आयोजित कार्यक्रम में कही।

प्रधानमंत्री ने सिंगल क्लिक से 18680 करोड़ रूपये किसानो के खाते में अंतरित किये

प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम किसान निधि सम्मान निधि योजना के तहत 24वीं  किस्त का हस्तांतरण किया। इस अवसर पर उज्जैन के  क़ृषि उपज  मंडी  प्रांगण में किसानों एवं व्यापारियों का सम्मेलन आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री द्वारा 24वीं किस्त के रूप में  देश के कुल 9.34 करोड़ किसानों को 18680 करोड़ रु  की राशि उनके बैंक खातों में सिंगल क्लिक से सीधे अंतरित की। इस  अवसर पर आयोजित  कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि पीएम किसान योजना से मध्यप्रदेश के 80 लाख और उज्जैन जिले के 2 लाख किसान लाभान्वित हो रहे हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा जिले के भिलड़ी गाँव से योजना की 24वीं किस्त जारी की। देश के 9.34 करोड़ से अधिक पात्र किसान के खातो में सीधे राशि का अंतरण किया गया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आगर रोड पर बन रहे हैं एलिवेटेड कॉरिडोर की एक भुजा क़ृषि उपज मंडी में उतरेगी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घोषणा की कि आगर नाके से लेकर के हरि फाटक तक  बन रहे एलिवेटेड मार्ग की एक भुजा किसानों की मांग पर मंडी में उतारी जाएगी। इससे आगर रोड पर होने वाला जाम समाप्त हो जाएगा और किसानों के ट्रैक्टर/वाहन सीधे मंडी में पंहुच सकेंगे।

इस अवसर पर उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, विधायक अनिल जैन कालूखेड़ा, सतीश मालवीय, पूर्व विधायक  राजेन्द्र भारती, उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रवि सोलंकी, जगदीश पांचाल, हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष ओम जैन, सिंहस्थ मेला प्राधिकरण अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, संभायुक्त आशीष सिंह, एडीजी राकेश गुप्ता, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक  प्रदीप शर्मा सहित जनप्रतिनिधि मौजूद थे। 

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture