राज्य कृषि समाचार (State News)

उज्जैन: एकीकृत बागवानी मिशन योजना अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

17 जुलाई 2026, उज्जैनउज्जैन: एकीकृत बागवानी मिशन योजना अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित – उप संचालक उद्यान द्वारा दी गई जानकारी अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु एकीकृत बागवानी मिशन योजना (MIDH) अंतर्गत विभिन्न घटकों में अनुदान प्राप्त करने के लिए पात्र कृषकों से MPFSTS पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं ।

योजनान्तर्गत, बड़ी नर्सरी, नवीन बगीचों की स्थापना स्ट्रॉबेरी, ड्रैगन फ्रूट, आम, अमरूद, पपीता, सीताफल, आंवला फलोद्यान, सब्जी क्षेत्र विस्तार, प्याज क्षेत्र विस्तार, पुष्प क्षेत्र विस्तार, मसाला क्षेत्र विस्तार, जीर्णोद्धार, फैसिग, फ्रूट बंच कवर, वीडमैट, जैविक खेती अंतर्गत वर्मी कम्पोस्ट यूनिट, वर्गी बेड, जैविक प्रमाणीकरण, बागवानी यंत्रीकरण, फसलोत्तर प्रबंधन अंतर्गत फार्मगेट पैक हाउस, प्री-कूलिंग यूनिट, कोल्ड रूम, कोल्ड स्टोरेज, राइपनिंग चैम्बर, लो-कॉस्ट ओनियन/गार्लिक स्टोरेज सहित अन्य स्वीकृति घटकों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जा रहे  हैं ।

प्राप्त आवेदनों में से पात्र हितग्राहियों का चयन संचालनालय द्वारा आयोजित ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से शासन के दिशा निर्देशानुसार किया जाएगा चयनित हितग्राहियों को शासन के दिशा निर्देशानुसार अनुदान का लाभ प्रदान किया जावेगा।योजना की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन संबंधित विस्तृत जानकारी जिला उद्यानिकी कार्यालय उज्जैन अथवा संबंधित विकासखंड के उद्यानिकी कार्यालय से कार्यालयीन समय में प्राप्त की जा सकती है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture