Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम की रैंकिंग में तिरला विकासखंड मध्य क्षेत्र में प्रथम

08 दिसम्बर 2023, इंदौर: आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम की रैंकिंग में तिरला विकासखंड मध्य क्षेत्र में प्रथम – भारत सरकार के आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम की रैंकिंग में इंदौर संभाग के धार जिले के तिरला विकासखंड ने भारत के मध्य क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। धार जिला कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने विकासखंड की तिरला की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री जिम्मी बाहेती एवं संपूर्ण टीम को बधाई दी है। इस उपलब्धि पर तिरला विकासखंड को 1.5 करोड़ रुपए पुरस्कार दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के आकांक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम अंतर्गत देश के 329 जिलों के 500 विकास खंडों को सम्मिलित किया गया है। जिसमे मध्य प्रदेश से चयनित 42 विकासखंड में धार जिले का विकासखंड तिरला भी शामिल है। नीति आयोग के निर्देशानुसार सर्वप्रथम विकासखंड द्वारा चिंतन शिविर का आयोजन कर आकांक्षी विकासखंड को प्रेरणादायी विकासखंड में परिवर्तित करने के लिए नीति आयोग के मापदंडों पर रणनीति तैयार की गई। रणनीति तैयार किए जाने के उपरांत धरातल पर कार्यों को संपन्न किया जा रहा है, जिसे गति प्रदान करने हेतु दिनांक 30 सितंबर 2023 को भारत मंडपम नई दिल्ली में प्रधानमंत्री द्वारा संकल्प सप्ताह का शुभारंभ किया गया। जिसका उद्देश्य जिलों के आकांक्षी विकास खंडों में चयनित मानदंडों में सुधार करना है। इस कार्यक्रम में भारत के कई राज्यों के जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। मुख्य उद्देश्य चयनित 500 आकांक्षी विकास खंडों में समस्त विभागों के कार्यों में गति प्रदान कर हितग्राहियों को लाभान्वित करना है।

इस हेतु इंदौर संभाग के धार जिला कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के निर्देशन और ज़िला पंचायत के सीईओ श्री शृंगार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन तथा जनपद पंचायत तिरला की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री जिम्मी बाहेती के नेतृत्व में आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम अंतर्गत स्वास्थ एवं पोषण, शिक्षा, कृषि, आधारभूत अधोसंरचना एवं सामाजिक विकास जैसे कुल पांच मापदंडों पर जिला धार के विकासखंड तिरला को दिनांक 7 दिसंबर 2023 को डेल्टा रैंकिंग के आधार पर सेंट्रल ज़ोन में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर भारत सरकार, नीति आयोग द्वारा सम्मानित किया गया।इस उपलब्धि के लिए विकासखंड के समस्त विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)