Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बढ़ते सब्जियों के दामों से किसानों को उनकी फसल के मिल रहे अच्छे दाम

07 जुलाई 2023, भोपाल: बढ़ते सब्जियों के दामों से किसानों को उनकी फसल के मिल रहे अच्छे दाम – टमाटर, प्याज और हरी मिर्च सहित लगभग सभी जरूरी सब्जियों के बढ़ते दामों ने किसानों की आय में इजाफा किया हैं। मानसून के कारण बाजार में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। इन बढ़ते दामों के कारण जहां एक तरफ किसानों को उनके सब्जियों के अच्छे दाम मिलने की खुशी हैं तो वही दूसरी तरफ इन दामों ने आम लोगों की रसोई के बजट को बिगाड़ दिया हैं। आम लोगों की रसोई से तो टमाटर और मिर्ची गायब ही हो गए हैं। आम सब्जियों के दामों में लगभग 3 गुना तक की वृध्दि हुई हैं। वही अगर देखा जायें तो टमाटर के दामों में 200 फीसदी से ज्यादा की वृध्दि हुई हैं।

मई-जून में तेज गर्मी पड़ने और दक्षिण-पश्चिम मॉनसून में देरी से सब्जियों के दाम बढे हैं। देश भर में टमाटर के खुदरा दाम 100 रूपये किलो से ऊपर चल रहे हैं। टमाटर के साथ मिर्ची के दाम भी बढे हैं । वही बारिश के कारण टमाटर, मिर्ची ही नहीं सभी सब्जियों के दाम बढ़े हुए हैं। बारिश के कारण सब्जियां खराब हो रही हैं जिसके कारण  मंडियों में सब्जी की आवक कम  देखी गई हैं,  इसीलिए सब्जियों के दाम में तेजी  है ।

सरकार ने  कहा हैं कि कीमत में बढ़ोत्तरी अस्थायी हैं और 15 से 30 दिन में कीमत घट जायेगी । वही कोराबार से जुड़े सूत्रों का कहना हैं कि कीमतों में जल्द कमी आने की संभावना हैं ।   

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम 

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें