Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान के जोबनेर कृषि विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय किसान मेले का हुआ समापन, 15 हजार से अधिक किसान हुए शामिल

मेले में 100 अधिक लगाई गई कृषि प्रदर्शनियां

24 जनवरी 2024, जयपुर: राजस्थान के जोबनेर कृषि विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय किसान मेले का हुआ समापन, 15 हजार से अधिक किसान हुए शामिल – राजस्थान के श्री कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर में आयोजित तीन दिवसीय किसान मेले का बुधवार को समापन हुआ। मेले के समापन समारोह में राज्य कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए हैं। इस दौरान कृषि मंत्री ने किसान मेले में कृषि प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। सभी स्टॉल के अवलोकन के दौरान डॉ. मीणा ने वैज्ञानिकों, अधिकारियों एवम प्रदर्शनी आयोजको से किसान के रूप में नवीन तकनिकी की जानकारी प्राप्त की। साथ ही कहा कि विश्विद्यालय द्वारा तीन दिवसीय कृषि मेले का आयोजन करना एक अनूठी पहल है। इस मेले से किसानों को कृषि वैज्ञानिकों द्वारा कृषि से संबंधित महत्पूर्ण जानकारियां प्राप्त करने का मौका मिलता है।

कृषि मंत्री ने आगे कहा कि कृषि मेला एक महत्वपूर्ण अवसर है, जहां किसान नवीनतम कृषि तकनीकी उपकरणों और योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं। इस कृषि मेले से हमें अपनी खेती को बेहतर बनाने और उन्नति के मार्ग पर बढ़ने मे मदद मिलेगी। कृषि में रसायनों के उपयोग कम करने हेतु किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती की ओर अग्रसर होना चाहिए। उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने हेतु समन्वित खेती प्रणाली को बढ़ावा देने की आवश्यकता जताई। कृषि मंत्री ने कहा विश्वविद्यालय द्वारा वर्षा जल संरक्षण हेतु किए जा रहें। कार्य की प्रशंसा करते हुए पूरे देश में अनुकरणीय बताया। साथ ही कहा कि जोबनेर विश्वविद्यालय ने कृषि क्षेत्र में विभिन्न गतिविधियों एवं नवचारो के माध्यम से प्रदेश के कृषि विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं।

कृषि मंत्री ने स्वंय को बताया किसान का बेटा

डॉ. किरोड़ी लाल ने कहा कि मैं किसान का बेटा हूं, किसान की समस्या समझता हूं। उन्होंने किसानों को विश्वास दिलाया कि वे कृषि में विकास हेतु हर संभव प्रयास करेंगे। डॉ मीणा ने राजस्थान को इजरायल समकक्ष मरू प्रदेश बताते हुए इजरायल की नव तकनिकी को ग्राह्य बनाने हेतु किसानों, वैज्ञानिकों एवम कृषि अधिकारियों को इजरायल के किसानों के फार्म पर अवलोकन एवम प्रशिक्षण हेतु योजना बनाने करने का आह्वान किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile
दुर्गापुरा में जल्द होगा उद्यानिकी महाविद्यालय विकसित

कुलपति डॉ बलराज सिंह ने विश्विद्यालय द्वारा कृषि अनुसंधान, प्रसार एवम शिक्षा हेतु किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए कृषि नवाचारों को किसानों तक त्वरित पहुंचाने के उद्देश्य से किसान मेलो की उपयोगिता बताई। डॉ बलराज सिंह ने कृषि मंत्री को राजस्थान में कृषि के साथ उद्यानिकी में उज्ज्वल भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए दुर्गापुरा में उद्यानिकी महाविद्यालय को शीघ्र विकसित करने का विश्वास दिलाया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें
मेले में 15 हजार से अधिक किसान हुए शामिल

कुलपिक ने बताया कि इस तीन दिवसीय किसान मेले में 15 हजार से अधिक किसानों ने भागीदारी निभाई जिसमें बढ़ी संख्या में महिला कृषक भी सामिल है। इसके अतिरिक्त विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालय के छात्र – छात्राओं ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया एवम नवचारो से रूबरू हुए। किसान मेले में लगभग 100 से अधिक कृषि प्रदर्शनियां लगाई गयी। कार्यक्रम के दौरान प्रसार शिक्षा निदेशालय की फार्म टेक एशिया कृषि स्मारिका 2024 का विमोचन भी किया गया।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)