Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के कुछ जिलों में हल्की वर्षा होगी  

09 अक्टूबर 2025, इंदौर: मध्यप्रदेश के कुछ जिलों में हल्की वर्षा होगी – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24  घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के  ग्वालियर , जबलपुर, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में कहीं- कही, रीवा संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा।

वर्षा के प्रमुख आंकड़े ( मि मी में ) :  सिवनी 51.2, बरघाट 47.2,  करांजिया  30.0, रामनगर 22.3, देवसर 18.2, चौराई 18.0, सिंगौड़ी 16.0,  ब्योहारी 15.0, रीवा- हुजूर  14.0,  देवेंद्र नगर 12.2, अजयगढ़ 11.4, कुरई 11.0, बरही 8.0, चांद 7.0, सरई 4.8, लाल बर्रा  4.5,  गुन्नौर  4.0,  त्योंथर  4.0, गुढ़ 3.0, अमरकंटक 2.8, उंचेहरा 2.0, छपारा 2.0, सिहोरा 1.3, अमरपाटन 1.0, रामपुर बाघेलान 1.0, दतिया  0.6. मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।  उज्जैन में 41 और बड़वानी में 30 किमी / घंटे की रफ़्तार से झोंकेदार / आंधी चली।  दतिया ,  पन्ना , सतना, मैहर, रीवा, सिंगरौली, कटनी, शहडोल, अनुपपुर, सिवनी, जबलपुर, डिंडोरी , छिंदवाड़ा और बालाघाट जिलों में वज्रपात / झंझावात के साथ वर्षा हुई।

मौसमी परिस्थितियां – दक्षिण -पश्चिम मानसून की वापसी रेखा वेरावल , भरूच, उज्जैन , झांसी और शाहजहांपुर से होकर गुजर रही है।अगले 24 घंटों के दौरान गुजरात के शेष भागों, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश  के कुछ और भागों तथा महाराष्ट्र  के कुछ भागों से दक्षिण – पश्चिम मानसून की वापसी के लिए  परिस्थितियां अनुकूल हैं। एक  सुस्पष्ट  निम्न  दबाव ( चक्रवाती  तूफान हक्ति  का अवशेष)  पश्चिम – मध्य  अरब सागर पर  अवस्थित  है। इससे जुड़ा चक्रवातीय परिसंचरण मध्य समुद्र  तल से 5.8   किमी  की ऊंचाई पर सक्रिय  है। इसके पश्चिम – मध्य  अरब सागर के ऊपर पूर्व – दक्षिण – पूर्व  की ओर बढ़ते रहने और अगले 12 घंटों के दौरान कमज़ोर होकर निम्न दबाव क्षेत्र में परिवर्तित होने की संभावना है। एक  पश्चिमी विक्षोभ उत्तर – पश्चिम उत्तर  प्रदेश  और निकटवर्ती  क्षेत्रों  एक चक्रवातीय परिसंचरण के  रूप में  मध्य समुद्र तल से 1.5 से 4.5 किमी की ऊंचाई पर विस्तृत  है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र  के अनुसार  नर्मदापुरम, बैतूल, सिंगरौली, सीधी, अनुपपुर, शहडोल,  उमरिया  , डिंडोरी , छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्ना जिलों में कहीं -कहीं वर्षा या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। जबकि भोपाल, विदिशा , रायसेन, सिहोर, राजगढ़, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन , बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर,रतलाम,  उज्जैन , देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी,  ग्वालियर ,  दतिया , भिंड , मुरैना,श्योपुरकलां, रीवा, मऊगंज, सतना, कटनी, जबलपुर,  नरसिंहपुर,  पन्ना , दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, नि वाड़ी और  मैहर जिले शुष्क रहेंगे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture