Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश से मानसून के विदा होने की घड़ी आई

02 अक्टूबर 2023, इंदौर: मध्यप्रदेश से मानसून के विदा होने की घड़ी आई – मध्य प्रदेश से मानसून के विदा होने की घड़ी आ गई है। इसी कारण से मानसूनी गतिविधियां कम हो रही है।  मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार आज प्रातः 8 :30 बजे तक पिछले 24 घंटों में मध्य प्रदेश के रीवा, सिंगरौली व अनूपपुर ज़िलों में कहीं -कहीं  मध्यम से तेज़ वर्षा दर्ज़ की गई। राज्य के जिन इलाकों में 20 मिमी या इससे अधिक वर्षा हुई है उनके आंकड़े इस प्रकार हैं –

पूर्वी मध्य प्रदेश – त्योंथर ( रीवा )30.0 , माडा ( सिंगरौली) 24.5 ,सिंगरौली-  एडब्ल्यूएस  22.2,हनुमना ( रीवा ) 20.0 और  कोतमा ( अनूपपुर ) 20.0  मिमी  वर्षा दर्ज़ की गई।

पूर्वानुमान – आज सिंगरौली, बैतूल, पन्ना, कटनी और नरसिंहपुर ज़िलों में गरज -चमक के साथ मध्यम वर्षा तथा हरदा, सिवनी, छिंदवाड़ा, मंडला, कान्हा, सतना , चित्रकूट मैहर, सीधी, छतरपुर , खजुराहो, जबलपुर, भेड़ाघाट,रीवा , शहडोल अनूपपुर, उमरिया, बांधवगढ़, दमोह, टीकमगढ़, सागर, डिंडोरी, नर्मदापुरम , पचमढ़ी, रायसेन, साँची विदिशा, उदयगिरि और सीहोर ज़िलों में दोपहर पश्चात हल्की वर्षा होने की संभावना है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें