Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

एसडीएम के निरीक्षण में उद्यानिकी विभाग का अमला अनुपस्थित मिला

14 जनवरी 2023, खरगोन: एसडीएम के निरीक्षण में उद्यानिकी विभाग का अमला अनुपस्थित मिला – एसडीएम श्री ओएन सिंह शुक्रवार सुबह 10:05 बजे उद्यानिकी विभाग का अवलोकन के लिए पहुँचे। इस दौरान जिला कार्यालय में सिर्फ 2 कर्मचारी ही ऑफिस पहुँचे थे। जबकि जिला कार्यालय में कुल 13 अधिकारियों और कर्मचारियों का स्टॉफ है।

ज्ञात हो कि कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम के निर्देश है कि कार्यालयीन समय कार्यालय खुले और अमले की उपस्थिति सुनिश्चित हो। इसके लिए सभी एसडीएम और एडीएम को नियमित रूप से कार्यालयों के निरीक्षण के निर्देश हैं। इसी सिलसिले में एसडीएम श्री सिंह द्वारा उद्यानिकी विभाग का निरीक्षण किया गया। एसडीएम श्री सिंह ने बताया कि इसका प्रतिवेदन कलेक्टर श्री कुमार को प्रस्तुत करेंगे।

महत्वपूर्ण खबर: धान (बासमती) मंडी रेट (13 जनवरी 2023 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें