Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बुरहानपुर में उर्वरक विक्रय दुकानों का किया निरीक्षण

28 अक्टूबर 2024, बुरहानपुर: बुरहानपुर में उर्वरक विक्रय दुकानों का किया निरीक्षण – बुरहानपुर जिले में रबी फसलों की बुआई को दृष्टिगत रखते हुए किसानों को अच्छी गुणवत्ता का उर्वरक आपूर्ति तथा उर्वरकों की कालाबाज़ारी रोकने के उद्देश्य से कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग द्वारा उर्वरक आदान विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण सतत् रूप से किया जा रहा है।

 कृषि उपसंचालक श्री एम.एस.देवके ने जानकारी देते हुए बताया कि, गुरूवार को टीम द्वारा ग्राम देड़तलाई में मालवीय कृषि सेवा केंद्र, हरियाली कृषि सेवा केंद्र, किसान कृषि सेवा केंद्र एवं श्रीराम कृषि केन्द्र का निरीक्षण किया गया तथा श्रीराम कृषि सेवा केंद्र पर अनियमितता पाये जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं सारोला, अम्बाड़ा एवं शाहपुर क्ष्रेत्र में माँ तुलजाई कृषि केंद्र खामनी, किसान फर्टिलाइजर्स भावसा, माँ वैष्णवी कृषि केंद्र शाहपुर, जैन  फर्टिलाइजर शाहपुर, श्री गणेश कृषि केंद्र दर्यापुर, सुनिल दिनकर पाटिल इच्छापुर, फाइव इंजीनियर दापोरा में भी उर्वरक विक्रेताओं का निरीक्षण किया गया।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com