Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए कृत-संकल्पित है राज्य सरकार

29 अक्टूबर 2024, नरसिंहपुर: ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए कृत-संकल्पित है राज्य सरकार – स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री  उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए कृत-संकल्पित है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले कुछ वर्षों में तेजी से हुए विकास से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है। प्रदेश के अब हर गांव तक पक्की सड़क पहुंचाये जाने के प्रयास किये जा रहे हैं।

स्कूल शिक्षा मंत्री  सिंह   नरसिंहपुर जिले की ग्राम पंचायत चांदनखेड़ा में आयोजित लोकार्पण एवं भूमि-पूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह ने डंगहा गांव में पंचायत भवन बनाने के लिये 30 लाख रूपये की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पंचायत भवन बन जाने से ग्रामीणों के कार्य अब और सुविधाजनक तरीके से होने लगेंगे।

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह ने 65 लाख रूपये की राशि से निर्मित होने वाले उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन का लोकार्पण, एक करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले घोघरा मार्ग निर्माण का भूमि-पूजन और ग्राम रायपुर में करीब 50 लाख रूपये राशि के उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन बन जाने से ग्रामीण आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। उन्होंने डंगहा गांव में पंचायत भवन बनाने के लिये 30 लाख रूपये की राशि देने, अनुसूचित जाति टोला में शेड निर्माण के लिये 2 लाख 50 हजार रूपये हाई स्कूल के लिये 2 अतिरिक्त कक्ष, स्कूल के ऑडिटोरियम के लिये 20 लाख रूपये और सामुदायिक भवन निर्माण के लिये 25 लाख रूपये दिये जाने की घोषणा भी की। इस मौके पर पंचायत प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com