Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

शहडोल जिले में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना की समीक्षा की गई

06 जनवरी 2026, शहडोल: शहडोल जिले में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना की समीक्षा की गई – प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, समन्वय एवं पर्यवेक्षण के लिए भारत सरकार के संयुक्त सचिव श्री दीपक मिश्रा द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शिवम प्रजापति सहित कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य पालन, जल संसाधन, एवं सम्बद्ध विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान जिला कार्य योजना एवं आउटपुट इंडिकेटर पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शिवम प्रजापति द्वारा जिला धन-धान्य कृषि योजना समिति के गठन, समिति की बैठकों के आयोजन, 10 प्रगतिशील कृषकों के चयन, तैयार जिला कार्य योजना तथा लक्ष्य एवं प्रगति को पोर्टल पर अपलोड किए जाने की जानकारी प्रस्तुत की गई।

संयुक्त सचिव श्री दीपक मिश्रा ने जिले में योजना अंतर्गत किए गए सराहनीय कार्यों की सफलता की कहानियाँ तैयार करने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे योजना के बेहतर क्रियान्वयन को बढ़ावा मिलेगा और अन्य जिलों को भी मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें