पांढुर्ना जिला किसान कांग्रेस ने किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा
11 जुलाई 2026, (उमेश खोड़े, कृषक जगत,पांढुर्ना): पांढुर्ना जिला किसान कांग्रेस ने किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा – जिला किसान कांग्रेस , पांढुर्ना ने गत दिनों किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सात बिंदुओं वाला ज्ञापन कलेक्टर कार्यालय में सौंपा और समस्याओं के निराकरण की मांग की गई।
सौंपे गए ज्ञापन में खाद वितरण में लागू ई -टोकन प्रणाली को तत्काल समाप्त कर पूर्व की व्यवस्था पुनः लागू करने ,खेतों में आकाशीय बिजली एवं कृषि कार्य करते समय दुर्घटना से किसान की मृत्यु होने पर ५ लाख रु की आर्थिक सहायता प्रदान करने ,किसानों को खेत में रात्रि के समय सिंगल फेस बिजली उपलब्ध कराने ,60 वर्ष या उससे अधिक आयु के किसानों को दो हज़ार रु प्रति माह पेंशन प्रदान करने ,जिले में नकली कीटनाशकों पर तत्काल रोक लगाने , कृषि सामग्री खरीदने पर किसानों को पक्का बिल उपलब्ध कराने , दोषी विक्रेता / कम्पनी के खिलाफ आवश्यक क़ानूनी कार्रवाई करने , फसलों का उचित मूल्य नहीं मिलने से आर्थिक संकट से जूझ रहे किसानों का कृषि ऋण माफ करने तथा जिले के सभी ग्रामीण एवं कृषि मार्गों का शीघ्र सुधार और मरम्मत कार्य कराने की मांग की गई।
ज्ञापन सौंपते समय जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जतन उइके , पांढुरना क्षेत्र के विधायक आदरणीय नीलेश उइके, सौसर क्षेत्र के विधायक विजय चौरे, ज़िला कांग्रेस किसान अध्यक्ष हरिनाम सेंगर, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विलास डोंगरे, ज़िला किसान कांग्रेस के सलाहकार डॉ साहेबराव टोम्पे, नगर अध्यक्ष जैन घोड़े, पांढुर्ना ब्लाक किसान कांग्रेस मनीष डोंगरे, सौसर ब्लाक किसान कांग्रेस राहुल भक्ते सहित बड़ी संख्या में किसान कांग्रेस के कार्यकर्ता तथा किसान मौजूद थे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

