Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)राज्य कृषि समाचार (State News)

गौशालाओं में लगेंगे लिक्विड फर्टिलाइजर प्लांट, गोबर से तैयार होगी जैविक खाद

30 अगस्त 2026, भोपाल: गौशालाओं में लगेंगे लिक्विड फर्टिलाइजर प्लांट, गोबर से तैयार होगी जैविक खाद – मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले की गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लिक्विड फर्टिलाइजर प्लांट स्थापित किए जाएंगे। इन संयंत्रों के माध्यम से गौशालाओं में उपलब्ध गोबर एवं अन्य जैविक उर्वरक से जैविक खाद तैयार की जाएगी।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन ने बताया कि इस पहल से गौशालाओं में गोबर का बेहतर प्रबंधन हो सकेगा और जैविक खाद का उत्पादन भी किया जा सकेगा। तैयार जैविक उर्वरक का उपयोग कृषि कार्यों में किया जा सकेगा, जिससे किसानों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि गौशालाओं में लिक्विड फर्टिलाइजर प्लांट स्थापित कराने के लिए दो माह का समय निर्धारित किया गया है। इस अवधि में गौशालाओं में संयंत्र स्थापित किए जाएंगे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile