Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)राज्य कृषि समाचार (State News)

ग्रामीण परिवारों को मुर्गी पालन से मिलेगा स्वरोजगार, 45 चूजे और 10 किलो दाना मुफ्त

26 अगस्त 2026, सुकमा: ग्रामीण परिवारों को मुर्गी पालन से मिलेगा स्वरोजगार, 45 चूजे और 10 किलो दाना मुफ्त – ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों, विशेषकर महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और उनकी अतिरिक्त आय बढ़ाने के उद्देश्य से पशुधन विकास विभाग द्वारा बैकयार्ड कुक्कुट पालन योजना संचालित की जा रही है। योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को उन्नत नस्ल के चूजे और उनके शुरुआती पालन के लिए मुर्गी दाना उपलब्ध कराया जा रहा है।

सुकमा जिले में योजना के तहत चयनित ग्रामीण परिवारों को प्रति कुक्कुट इकाई 45 चूजे और 10 किलोग्राम दाना निःशुल्क वितरित किया गया है। विभाग का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को घर से ही छोटे स्तर पर मुर्गी पालन शुरू करने का अवसर देना है, ताकि वे इसे अतिरिक्त आमदनी के साधन के रूप में विकसित कर सकें।

बैकयार्ड कुक्कुट पालन ऐसा मॉडल है, जिसे ग्रामीण परिवार अपने घर के आसपास उपलब्ध सीमित संसाधनों के साथ शुरू कर सकते हैं। इसके लिए बड़े स्तर पर निवेश या अलग से व्यावसायिक ढांचे की आवश्यकता नहीं होती। योजना के माध्यम से उन्नत नस्ल के चूजे उपलब्ध कराकर परिवारों को कुक्कुट पालन से जोड़ा जा रहा है। चूजों के शुरुआती पालन-पोषण में सहायता के लिए दाना भी दिया जाता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मुर्गियों के बड़े होने के बाद ग्रामीण परिवार अंडों और मुर्गियों की बिक्री से आय अर्जित कर सकते हैं। इससे परिवार की नियमित आमदनी में अतिरिक्त बढ़ोतरी होने के साथ ग्रामीण महिलाओं को घर के स्तर पर रोजगार का अवसर भी मिल सकता है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

पशुधन विकास विभाग की यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ छोटे किसानों और जरूरतमंद परिवारों को कम लागत में स्वरोजगार का साधन उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture