Ad DesktopAd TabletAd Mobile
एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि मशीन खरीदते ही होगा सत्यापन, हरियाणा के किसानों को जल्द मिलेगी सब्सिडी

27 अगस्त 2026, चंडीगढ़: कृषि मशीन खरीदते ही होगा सत्यापन, हरियाणा के किसानों को जल्द मिलेगी सब्सिडी – हरियाणा के किसानों के लिए कृषि मशीनरी पर मिलने वाली सब्सिडी को लेकर राहत की खबर है। राज्य सरकार ने अनुदान की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने अधिकारियों से कहा है कि किसान द्वारा पराली प्रबंधन से जुड़ी कृषि मशीन खरीदते ही उसका भौतिक सत्यापन कराया जाए। सत्यापन पूरा होने के बाद पात्र किसानों को सब्सिडी की राशि बिना अनावश्यक देरी के सीधे बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाए।

रबी सीजन की तैयारियों को लेकर चंडीगढ़ स्थित कृषि विभाग के कार्यालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि मंत्री ने किसानों को समय पर खाद, बीज और कृषि मशीनरी उपलब्ध कराने के साथ पराली प्रबंधन से जुड़ी योजनाओं की भी समीक्षा की। बैठक में कृषि विभाग के निदेशक राजनारायण कौशिक, अतिरिक्त निदेशक डॉ. रामप्रताप सिहाग और डॉ. प्रदीप मील सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मशीन खरीदते ही होगा फिजिकल वेरिफिकेशन

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत संचालित फसल अवशेष प्रबंधन योजना की समीक्षा के दौरान मंत्री ने सब्सिडी वितरण की प्रक्रिया को तेज करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसान जब सुपर सीडर, बेलिंग मशीन, हैप्पी सीडर, श्रब मास्टर और जीरो टिल सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल जैसी कृषि मशीनें खरीदें तो उनका भौतिक सत्यापन तत्काल कराया जाए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

सरकार का मानना है कि सत्यापन प्रक्रिया में अनावश्यक देरी होने से किसानों को सब्सिडी प्राप्त करने के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। इसलिए सत्यापन पूरा होते ही पात्र किसानों के बैंक खातों में अनुदान राशि डीबीटी के माध्यम से भेजने की व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इससे भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता आने के साथ किसानों को भी राहत मिलेगी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

पराली प्रबंधन को लेकर जागरूकता पर जोर

बैठक में पराली जलाने की समस्या पर भी चर्चा हुई। सरकार किसानों को फसल अवशेष नहीं जलाने और आधुनिक तकनीकों के माध्यम से इसके उचित प्रबंधन के लिए लगातार जागरूक कर रही है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि किसानों को पराली प्रबंधन की आधुनिक तकनीकों तथा संबंधित कृषि मशीनरी के उपयोग के बारे में अधिक से अधिक जानकारी दी जाए। सरकार की ओर से कृषि मशीनों पर अनुदान उपलब्ध कराने का उद्देश्य किसानों को आधुनिक तकनीक अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के साथ फसल अवशेष प्रबंधन को बढ़ावा देना और पराली जलाने की समस्या को कम करना है। सब्सिडी वितरण की प्रक्रिया तेज होने से किसानों के लिए आधुनिक कृषि मशीनरी अपनाना आसान होने की उम्मीद है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture