राज्य कृषि समाचार (State News)

कन्नौज जिले में मिलेट्स कृषक उत्पादक संगठन सदस्य प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंत्री ने किया समापन

28 सितम्बर 2024, भोपाल: कन्नौज जिले में मिलेट्स कृषक उत्पादक संगठन सदस्य प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंत्री ने किया समापन – कन्नौज जिले में गुरुवार को उ0प्र0 मिलेट्स पुनरोद्वार कार्यक्रम के अंर्तगत दो दिवसीय मिलेट्स कृषक उत्पादक संगठन सदस्य प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने किसान बाजार तिर्वा में समापन किया। मंत्री ने कहा कि विश्व में देश की  अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए राज्य व केन्द्र सरकार प्रयासरत है। देश की अर्थव्यवस्था में कृषि का अहम रोल है। कृषि की आय चार गुना बनाए जाने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि इस कार्यक्रम में वैज्ञानिकों द्वारा नई-नई तकनीकों के विषय में जानकारी दी गयी है। किसान नई तकनीक का प्रयोग करके कम लागत से अधिक उपज हासिल कर सकते हैं। ड्रोन भी नई तकनीक के तैयार किया जा रहे हैं जिसमें कैमरे की मदद से कब, कौन सी दवा की जरूरत है पता कर छिड़काव कर सकते हैं। उन्होंने कहा किसान भाई कृषि के साथ पशु पालन पर भी ध्यान दें। मछली पालन, मुर्गी फार्म और बकरी पालन भी आय के अच्छे स्रोत हैं। हाइड्रोपोनिक तकनीक के माध्यम से खेती करने का प्रयास हो रहा है जिसमें कम व छोटी जगह में फसल पैदा कर अधिक आय प्राप्त की जा सकती हैं। हाइड्रोपोनिक्स से खेती करने से पारंपरिक तरीके से खेती की तुलना में ज्यादा उपज मिलती है।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement
Advertisement

www.en.krishakjagat.org

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement