राज्य कृषि समाचार (State News)

कलेक्टर डिंडोरी ने की प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना की प्रगति की समीक्षा

19 जून 2026, डिंडोरी: कलेक्टर डिंडोरी ने की प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना की प्रगति की समीक्षा – प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा के उद्देश्य से बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि विभाग, मत्स्य विभाग, आत्मा परियोजना, सहकारिता, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, उद्यानिकी तथा एनआरएलएम से संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक में कलेक्टर ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि फुलझरिया बाई दीदी एवं लहरी बाई दीदी के बीज भंडार केंद्रों से किसानों की आवश्यकता अनुसार बीजों की पैकिंग कर वितरण सुनिश्चित किया जाए तथा इसके संपूर्ण लेखा-जोखा का संधारण किया जाए। उन्होंने कहा कि उत्पादन के पश्चात निर्धारित दर पर बीजों की पुनः खरीदी की जाए, जिससे दोनों बीज भंडार केंद्रों का विस्तार हो सके और किसानों को गांव स्तर पर ही विभिन्न प्रकार के गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध हो सकें।

कलेक्टर ने कहा कि इस पहल से किसानों की कृषि लागत में कमी आएगी, समय पर बीज उपलब्ध होंगे तथा ग्रामीण महिलाओं के बीज भंडार केंद्रों को भी आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सकेगा। इससे किसानों की आय में वृद्धि के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर कृषि गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी, उप संचालक कृषि श्री संजय दोषी, श्री अशोक द्विवेदी, श्री अभिनव शुक्ला, श्री आर.के. चंदेल, श्री आर.पी.एस. नायक, सुश्री साक्षी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements