Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मुरैना में बाजरा-धान के समर्थन मूल्य पर उपार्जन के लिए पंजीयन जारी

29 सितंबर 2026, मुरैना: मुरैना में बाजरा-धान के समर्थन मूल्य पर उपार्जन के लिए पंजीयन जारी – खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर बाजरा एवं धान के उपार्जन के लिए मुरैना जिले में किसानों के पंजीयन की प्रक्रिया 15 सितंबर 2026 से जारी है। 26  सितंबर तक जिले में बाजरा के 94 और धान के 3 किसानों ने समर्थन मूल्य पर उपार्जन के लिए पंजीयन कराया है। बाजरा एवं धान के पंजीयन की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

बाजरा का समर्थन मूल्य 2,900 और धान का 2,441 रुपये

शासन ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए बाजरा का समर्थन मूल्य 2,900 रुपये प्रति क्विंटल और धान का समर्थन मूल्य 2,441 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। किसानों की सुविधा के लिए जिले में 51 सहकारी समितियों को पंजीयन केंद्र बनाया गया है। इसके अलावा किसान एमपी ऑनलाइन कियोस्क, लोक सेवा केंद्र और मोबाइल एप के माध्यम से भी स्वयं अपना पंजीयन करा सकते हैं।

आवश्यक दस्तावेज साथ लाना जरूरी

जिला प्रशासन ने जिले के उन सभी किसानों से अपील की है, जिन्होंने अपने खेतों में बाजरा और धान की फसल बोई है, कि वे निर्धारित समयावधि में अपने निकटतम पंजीयन केंद्र पर पहुंचकर अनिवार्य रूप से पंजीयन कराएं। पंजीयन के लिए किसानों को बैंक पासबुक, आधार कार्ड, ऋण पुस्तिका, समग्र आईडी की छायाप्रति और मोबाइल नंबर सहित आवश्यक जानकारी साथ लेकर जाना होगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

सभी संबंधित पंजीयन केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र के किसानों को पंजीयन प्रक्रिया और निर्धारित अंतिम तिथि की जानकारी उपलब्ध कराएं तथा शासन के निर्देशानुसार बाजरा एवं धान के पंजीयन की प्रक्रिया सुनिश्चित करें।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture