राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

सिर्फ 2 दिन का समय! PM Kisan की 23वीं किस्त के 2,000 रुपये पाने के लिए तुरंत निपटाएं यह जरूरी काम

18 जून 2026, नई दिल्ली: सिर्फ 2 दिन का समय! PM Kisan की 23वीं किस्त के 2,000 रुपये पाने के लिए तुरंत निपटाएं यह जरूरी काम – प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) योजना के तहत 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। केंद्र सरकार 20 जून को पात्र किसानों के बैंक खातों में 2,000 रुपये की अगली किस्त जारी करने जा रही है। ऐसे में किसानों के पास जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करने के लिए अब केवल दो दिन का समय बचा है।

सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि जिन किसानों की e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है, उन्हें इस बार किस्त मिलने में परेशानी हो सकती है। इसके अलावा जिन किसानों का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है या दस्तावेजों में कोई त्रुटि है, उनकी किस्त भी अटक सकती है।

e-KYC कराना अनिवार्य

पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए e-KYC अनिवार्य कर दी गई है। किसान घर बैठे पीएम किसान पोर्टल पर जाकर e-KYC पूरी कर सकते हैं। इसके लिए आधार नंबर दर्ज करना होगा, जिसके बाद आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP के माध्यम से प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

जिन किसानों का मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है, वे नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) में जाकर बायोमेट्रिक माध्यम से e-KYC करवा सकते हैं।

ऐसे जांचें अपना स्टेटस

किसान पीएम किसान पोर्टल पर जाकर “Know Your Status” विकल्प के माध्यम से अपनी स्थिति जांच सकते हैं। यहां रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करने पर यह जानकारी मिल जाएगी कि e-KYC पूरी हुई है या नहीं, आधार लिंक है या नहीं और सभी दस्तावेज सत्यापित हैं या नहीं।

यदि सभी जानकारी के सामने “Yes” दिखाई देता है, तो किसान को 20 जून को मिलने वाली 2,000 रुपये की किस्त मिलने में कोई परेशानी नहीं होगी।

समय रहते करें जरूरी काम

23वीं किस्त जारी होने में अब केवल दो दिन शेष हैं। ऐसे में किसानों को सलाह दी गई है कि वे तुरंत e-KYC, आधार लिंकिंग और अपने आवेदन की स्थिति की जांच कर लें। समय पर प्रक्रिया पूरी करने से किस्त की राशि बिना किसी रुकावट के सीधे बैंक खाते में प्राप्त हो सकेगी।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements