Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

दतिया: बगिया ने बदली जिंदगी, आत्मनिर्भर बनीं निशा  

29 सितंबर 2026, दतिया: दतिया: बगिया ने बदली जिंदगी, आत्मनिर्भर बनीं निशा – मनरेगा योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत बीकर में “एक बगिया मां के नाम” योजना के तहत हितग्राही श्रीमती निशा सेन के नाम फलोद्यान स्वीकृत किया गया। जिसकी लागत राशि 3.50 लाख रुपये है।

 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पहल एवं योजना से प्रेरित होकर निशा सेन ने मेहनत और लगन के साथ अपने खेत में फलों की बगिया तैयार की। बगिया में नींबू, अमरूद एवं आम सहित विभिन्न फलदार पौधे लगाए गए। वर्तमान में नींबू के पौधों में फल आने लगे हैं, जिससे निशा सेन के परिवार को आय का अतिरिक्त साधन प्राप्त हो रहा है।

 निशा सेन पहले मजदूरी के माध्यम से अपने परिवार का गुजर-बसर करती थीं। “एक बगिया मां के नाम” योजना का लाभ मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव आया है। आज वह अपनी बगिया की देखभाल कर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं। योजना ने न केवल उनके खेत को हरे-भरे फलोद्यान में बदला, बल्कि उनके जीवन में नई उम्मीद, आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता की राह भी खोली है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture