राज्य कृषि समाचार (State News)

कलेक्टर ने कृषि विभाग की योजनाओं की समीक्षा की

18 जुलाई 2025, नीमच: कलेक्टर ने कृषि विभाग की योजनाओं की समीक्षा की – जिले में कृषि विभाग के सभी ग्रामीण कृषि विकास एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी हैप्‍पी सीडर का एक माह में न्यूनतम एक एवं सुपर सीडर के दो-दो किसानों के प्रकरण तैयार कर, उन्हें  लाभान्वित करवाएं। साथ ही कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर मद तथा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्‍नयन(पीएमएफएमई) योजना के तहत एक-एक ऋण प्रकरण तैयार करवाकर किसानों को लाभान्वित करें। यह निर्देश कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने  गत दिनों  कलेक्ट्रेट सभाकक्ष नीमच में कृषि विभाग के जिला विकासखंड एवं ग्राम स्तरीय अमले की बैठक में विभागीय प्रगति की समीक्षा करते हुए दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णव, उप संचालक कृषि श्री पी.एस.पटेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर ने कृषि , उद्यानिकी , सहकारिता विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए, कि वे अरंडी की खेती के लिए किसानों को प्रेरित कर, जिले में 500 हेक्टेयर में अरंडी की खेती के लिए बीज उपलब्‍ध करवाए। कलेक्‍टर ने अरंडी की खेती करने के इच्‍छुक किसानों की नामजद ग्रामवार सूची तैयार कर एक सप्ताह में प्रस्‍तुत करने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने खरीफ 2025 के लिए 70 हजार किसानों का फसल बीमा करवाने के निर्देश देते हुए कहा, कि कृषि विभाग का ग्रामीण अमला किसानों को प्रेरित कर समितियों, सीएससी के माध्‍यम से फसल बीमा करवाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने जिले के किसानों का सर्वे कर किन-किन किसानों के साथ स्प्रिंकलर व ड्रीम उपलब्‍ध है और किसे आवश्यकता है, इसकी जानकारी तैयार कर सूची प्रस्तुत करने के निर्देश भी कृषि विभाग के ग्रामीण अमलों को दिए। कलेक्टर ने उद्यानिकी विभाग को 10 हजार हेक्टेयर एवं कृषि विभाग को एक हजार हेक्टेयर में स्‍प्रींकलर ड्रीप का लक्ष्‍य प्रदान करने के लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com