मध्यप्रदेश में हल्की वर्षा/बौछारें पड़ने की संभावना
29 सितंबर 2026, इंदौर: मध्यप्रदेश में हल्की वर्षा / बौछारें पड़ने की संभावना – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के ग्वालियर , चंबल, रीवा, जबलपुर, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में कहीं -कहीं वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। 1 जून से 29 सितंबर तक दीर्घावधि औसत से मध्यप्रदेश में -4 % कम वर्षा हुई है। पूर्वी मप्र में औसत से + ४ % अधिक तथा पश्चिमी मप्र में औसत से -12 % कम वर्षा दर्ज़ की गई।
वर्षा के प्रमुख आंकड़े – पिछोर 32.0, टीकमगढ़ 18.0, मोहनगढ़ 10.0, श्योपुर 9.0, नईगढ़ी 8.0, विजयपुर 8.0, बेनीबारी 5.2, बीरपुर 5.0, पोहरी 5.0, सबलगढ़ 3.0, शाहगढ़ 2.0, बलदेवगढ़ 2.0, लिधौरा 2.0, मलाजखंड 1.4, अंबाह 1.0 और बैराड़ में 1.0 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।
मौसमी परिस्थितियां – दक्षिण -पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा अब , गुरदासपुर, चंडीगढ़, मुजफ्फर नगर, अलीगढ़, धौलपुर, उदयपुर, दीसा और नलिया से होकर गुजर रही है। पश्चिमी विक्षोभ , एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में मध्य समु तल से 3.1 से 4.5 किलो मीटर की ऊं चाई के बीच उत्तर हरियाणा और उसके आसपास के क्षेत्र में जिसके साथ मध्य और ऊपरी क्षोभ मंडल की पछुआ हवाओं में एक ट्रफ औसत समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर अवस्थित है। ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण ,मध्य समुद्र तल से 3.1 किलो मीटर की ऊंचाई पर पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बना हुआ है।
पूर्वानुमान – भोपाल, विदिशा , रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन , बड़वानी, आलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन , देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर , दतिया , भिंड , मुरैना,श्योपुरकलां, सिंगरौली , सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया , डिंडोरी , कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा , सिवनी , मंडला, बालाघाट, पन्ना , दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी , मैहर और पांढुर्ना जिलों में कहीं -कहीं वर्षा होगी या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। इन जिलों में कहीं -कहीं झंझावात / वज्रपात और झोंकेदार हवाएं ( 30 -40 किमी / घंटा ) चलने की संभावना है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

