Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छिंदवाड़ा कलेक्टर ने उर्वरक वितरण व्यवस्था की समीक्षा की

23 जुलाई 2026, छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा कलेक्टर ने उर्वरक वितरण व्यवस्था की समीक्षा की – कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन ने बुधवार को खरीफ सीजन के लिए जिले में उर्वरक वितरण व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा कर किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए सभी वितरण केंद्रों पर पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने ई-विकास पोर्टल के माध्यम से उर्वरक वितरण, ई-टोकन व्यवस्था, आगामी रैक की उपलब्धता तथा ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द उपार्जन की भी विस्तार से समीक्षा की।

बैठक में उप संचालक कृषि श्री मोरिस नाथ ने जानकारी दी कि खरीफ सीजन में अब तक जिले को 89,966 मीट्रिक टन यूरिया, 21,496 मीट्रिक टन सुपर फॉस्फेट, 7,053 मीट्रिक टन पोटाश, 6,130 मीट्रिक टन डीएपी तथा 26,955 मीट्रिक टन एनपीके उपलब्ध कराया गया है। इनमें से 70,361 मीट्रिक टन यूरिया, 13,691 मीट्रिक टन सुपर फॉस्फेट, 3,714 मीट्रिक टन पोटाश, 5,572 मीट्रिक टन डीएपी तथा 17,921 मीट्रिक टन एनपीके का वितरण ई-विकास प्रणाली के माध्यम से किसानों को किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले में 19,605 मीट्रिक टन यूरिया, 7,805 मीट्रिक टन सुपर फॉस्फेट, 3,339 मीट्रिक टन पोटाश, 558 मीट्रिक टन डीएपी तथा 9,034 मीट्रिक टन एनपीके उपलब्ध है। खरीफ सीजन में आज दिनांक तक 1,83,434 किसानों द्वारा ई-टोकन बुक कर उर्वरकों का उठाव किया जा चुका है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कलेक्टर श्री नारायन ने जिले के नगद उर्वरक विक्रय केंद्रों की केंद्रवार समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों का भंडारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने आगामी दिनों में जिले को प्राप्त होने वाली उर्वरक रैक की जानकारी भी ली तथा ई-विकास पोर्टल पर लंबित एक्सेप्शनल हैंडलिंग संबंधी आवेदनों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

बैठक में ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द उपार्जन की भी समीक्षा की गई। बताया गया कि जिले में पंजीकृत 1,766 किसानों में से 896 किसानों ने स्लॉट बुक कराया है तथा 266 किसानों द्वारा उपार्जन केंद्रों पर मूंग एवं उड़द का विक्रय किया जा चुका है। शासन के निर्देशानुसार मूंग एवं उड़द का उपार्जन 10 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। कलेक्टर श्री नारायन ने संबंधित अधिकारियों को उपार्जन कार्य सुचारू रूप से संचालित करने तथा किसानों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture