Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

उर्वरकों की कालाबाजारी रोकें : श्री शिवराज सिंह

मुख्यमंत्री ने कलेक्टर्स को वीडियो कॉन्फ्रेंस से दिए निर्देश

15 जून 2022, भोपाल । उर्वरकों की कालाबाजारी रोकें : श्री शिवराज सिंह – मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व से संचालित विकास कार्यों और जन-कल्याण से जुड़ी योजनाओं के यथासमय क्रियान्वयन के निर्देश प्रदेश के सभी जिला कलेक्टर को दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत एवं नगरीय निकायों के निर्वाचन के लिए आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील होने के बावजूद प्रगतिरत कार्य यथावत जारी रहते हैं। लोकहितकारी योजनाओं के संचालन को संहिता के प्रावधानों का पालन करते हुए जारी रखना है। नई घोषणा या नई प्रशासकीय स्वीकृति न दी जाए, लेकिन पहले से चल रहे कार्यों को न रोका जाए। श्री चौहान मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा प्रदेश के कलेक्टर्स और अन्य अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।

महत्वपूर्ण खबर: न्यू हॉलैंड की पहल से पढ़ेंगे – बढ़ेंगे छात्र

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile