State News (राज्य कृषि समाचार)

मध्यप्रदेश के कई ज़िलों में गरज – चमक के साथ वज्रपात की सम्भावना

Share

07 अगस्त 2023, इंदौर: मध्यप्रदेश के कई ज़िलों में गरज – चमक के साथ वज्रपात की सम्भावना – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में मध्यप्रदेश के सागर संभाग के ज़िलों में  अधिकांश स्थानों पर ,नर्मदापुरम और जबलपुर संभागों के ज़िलों में अनेक स्थानों पर , चंबल, रीवा,शहडोल एवं भोपाल संभागों के ज़िलों में कुछ स्थानों पर तथा ग्वालियर,इंदौर और उज्जैन संभागों के ज़िलों में कहीं -कहीं वर्षा दर्ज़ की गई। मध्यप्रदेश में 1 जून से 7 अगस्त की अवधि में दीर्घावधि औसत से 9  % अधिक वर्षा हो चुकी है। पूर्वी मध्यप्रदेश में 12 % से अधिक तथा पश्चिमी मध्यप्रदेश में औसत से 6 % अधिक वर्षा हो चुकी है।

मध्यप्रदेश में जिन ज़िलों के विभिन्न स्थानों पर 20 मिमी या इससे अधिक वर्षा हुई है, उनके आंकड़े मिमी में इस प्रकार हैं –
पूर्वी मध्यप्रदेश – कटंगी (बालाघाट )73.5 ,चित्रंगी ( सिंगरौली) 57.6 ,अजयगढ़ (पन्ना)47.0 ,बटियागढ़ (दमोह)46.0 ,देवरी (सागर) 45.3 ,बालाघाट-एडब्ल्यूएस 41.0 , पलेरा  (टीकमगढ़)37.0 ,जतारा (टीकमगढ़)33.0 , लवकुशनगर (छतरपुर) 30.0 ,जबलपुर-एडब्ल्यूएस 29.8 , बक्सवाहा (छतरपुर) 28.2 ,पटेरा ( दमोह ) 23.0 ,नाऊगोंग ( छतरपुर )22.6 , सिहावल ( सीधी ) 22.2 ,हटा ( दमोह )  21.4 ,बल्देवगढ़  ( टीकमगढ़ ) 21.0 ,शाहगढ़(सागर) 20.0  मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।

पश्चिमी मध्यप्रदेश – देवरी (रायसेन ) 27.2 ,गोहद ( भिंड ) 24.4 ,मेहगांव ( भिंड ) 20.0 और भितरवार (ग्वालियर ) 20.0 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने 8 अगस्त की प्रातः 8 : 30 बजे तक के लिए रीवा, सतना, सिंगरौली, सीधी,कटनी,जबलपुर , नरसिंहपुर , छिंदवाड़ा, सिवनी , मंडला, बालाघाट,नर्मदापुरम , बैतूल ,हरदा,बुरहानपुर , अलीराजपुर और झाबुआ ज़िलों में गरज  चमक  के साथ वज्रपात की संभावना है। आज 7अगस्त  के नक़्शे में गहरा नीला रंग 60 % से इससे अधिक वर्षा, हल्का नीला रंग 20 % से अधिक लेकिन  60 % से कम वर्षा ,हरा रंग  -19 से +19  % तक सामान्य वर्षा, लाल रंग  -20 से -59 % वर्षा, पीला रंग – 60 से -99 % वर्षा और ग्रे रंग -100 % अर्थात अवर्षा का संकेत है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Share
Advertisements