Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सोयाबीन फसल में कीट व्याधि से क्षति को लेकर विशेष निर्देश जारी

03 सितम्बर 2022, इंदौर: सोयाबीन फसल में कीट व्याधि से क्षति को लेकर विशेष निर्देश जारी – इंदौर जिले में सोयाबीन फसल में कीट व्याधि को लेकर उप संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास जिला इंदौर द्वारा जिले के सभी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को विशेष निर्देश जारी किए हैं। जिसमें फसल क्षति की दशा में फसल बीमा अधिकारी को सूचित करने और टोल फ्री नंबर से किसानों अपनी शिकायत दर्ज कराने को कहा गया है।

इंदौर जिले के सभी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने क्षेत्र के किसी पटवारी हल्के में सोयाबीन फसल में कीट व्याधि के कारण 75% से अधिक क्षति (आर्थिक) और हल्के का 50% अधिक ( आधे से अधिक) फसल प्रभावित हो रही हो, तो तत्काल अपने क्षेत्र के बीमा अधिकारी को लिखित में अवगत कराएं और प्रतिलिपि से इस कार्यालय को भी अवगत कराना सुनिश्चित करें और यदि उस हल्के में ऐसी स्थिति न होकर कुछ ही कृषकों की फसलें खराब हो रही हो तो उन्हें टोल फ्री नंबर 1800 102 4088 पर शिकायत दर्ज करने को कहें और यह सूचना (टोल फ्री नंबर )को अपने क्षेत्र के किसानों के व्हाट्सएप ग्रुप में प्राथमिकता पर प्रसारित करें।

महत्वपूर्ण खबर: मंदसौर मंडी में नई सोयाबीन का श्री गणेश; 11 हज़ार प्रति क्विंटल की सर्वाधिक बोली

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें