Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

देवास जिले के किसान प्राकृतिक खेती के लिए पंजीयन कराएं

22 दिसम्बर 2022, देवास: देवास जिले के किसान प्राकृतिक खेती के लिए पंजीयन कराएं – परियोजना संचालक आत्मा, देवास ने बताया कि प्राकृतिक खेती को बढावा देने के लिए मध्य प्रदेश शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने प्राकृतिक खेती करने वाले इच्छुक किसानों के लिये पोर्टल पर पंजीयन प्रारम्‍भ कर दिया है। अब तक जिले के 861 किसानों ने पंजीयन कराया है। नवीन पंजीयन की प्रकिया भी जारी है। पंजीयन जिले के किसान विकासखण्ड कार्यालय में विकासखण्ड तकनीकी प्रबंधक या सहायक तकनीकी प्रबंधक से संपूर्ण जानकारी लेकर पंजीयन करवा सकते हैं । इसके लिए कृषक का नाम, पिता का नाम, वर्ग, ग्राम, ग्राम पंचायत, मोबाईल नम्‍बर, कुल रकबा, प्राकृतिक खेती के लिए रकबा, खसरा नंबर, एवं देशी गाय की संख्या की जानकारी की जरूरत पड़ेगी। अधिक जानकारी के लिए विभागीय कार्यालय से भी संपर्क कर सकते हैं ।

परियोजना संचालक आत्मा ने बताया कि प्राकृतिक खेती से कम लागत से ज्यादा मुनाफा होता है। प्राकृतिक जैव संसाधनों का अधिकतम प्रयोग, पर्यावरण संतुलन में मददगार, मिट्टी के स्वास्थ्य एवं उत्पादकता में वृद्धि तथा कम पानी में अच्‍छी पैदावार होती है। किसानों को आत्म निर्भर बनाने व जीरो बजट में अधिक मुनाफा दिलाने के लिए अब प्रशासन प्राकृतिक खेती पर जोर दे रहा है। वैज्ञानिकों के अनुसार देशी गाय के गोबर व गोमूत्र पर आधारित प्राकृतिक खेती की विधि में खेती करने वाले किसान को बाजार से किसी प्रकार की खाद और कीटनाशक रसायन खरीदने की जरूरत नही पड़ेगी। इसके अलावा फसलों की सिंचाई के लिए पानी एवं बिजली भी मौजूदा खेती-बाड़ी की तुलना में 10 प्रतिशत ही खर्च होगा।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (19 दिसम्बर 2022 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें