Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

प्याज से खुशहाली पहली बार

(जगदीश फरक्या)
मंदसौर। प्याज काटने सेे सभी के आंसू आ जाते हैं। वर्तमान में बाजार से प्याज खरीदते उपभोक्ता को भी आंसू आ रहे हैं। किंतु दूसरी और इस वर्ष आति वर्षा से प्याज को सुरक्षित कर मंडी में उच्च दामों पर विक्रय करने वाले किसानों के भी खुशी के आंसू आ रहे हैं। जिले से 15 किमी दूर मल्हारगढ़ तहसील का ग्राम बाबूखेड़ा यहां लगभग 50 कृषकों ने प्याज की फसल लगाई थी किंतु 5 कृषक ही अपनी फसल अतिवृष्टि से बचा पाने में भाग्यशाली रहे।

1 लाख लागत निकालकर शुद्ध 10 लाख मुनाफा

इन्हीं 5 कृषकों में एक कृषक श्री बद्रीलाल भगतराम पाटीदार हैं। इन्होंने अपनी 10 बीघा भूमि से 3 बीघा भूमि पर 20 किलो प्याज का बीज लगाया। बीज, खाद, कीटनाशक एवं मजदूरी सभी मिलाकर 1 लाख व्यय किया। लगभग 170 क्विंटल प्याज का उत्पादन किया जिसको 6000 रू. से 8000 रू. प्रति क्विंटल मंदसौर मंडी में विक्रय किया।

कुल 11 लाख की प्याज विक्रय कर चुके हैं। 1 लाख लागत निकालकर शुद्ध 10 लाख मुनाफा कमाया है। श्री पाटीदार ने जिंदगी में पहली बार इतना मुनाफा खेत से कमाया है। क्षेत्र में प्रगतिशील कृषकों की श्रेणी में आने वाले श्री पाटीदार बताते हैं कि प्याज से हुई आमदनी से उन्होंने 2 लाख की खेत में तारफेंसिंग कराई है। इस वर्ष 10 बीघा से 7 बीघा में सोयाबीन एवं मूंगफली लगाई थी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

जिसमें सोयाबीन 10 क्विंटल एवं 5 क्विंटल मूंगफली का उत्पादन हुआ। इस वर्ष रबी में डालर चना एवं गेहूं, सब्जी का उत्पादन लेंगे। अति वर्षा की स्थिति में प्याज का सुरक्षित उत्पादन का श्रेय श्री पाटीदार समीपस्थ कृषि सेवा केंद्र बलराम एंड ब्रदर्स को देते हैं। अति वर्षा में इनके द्वारा दिये कृषि आदानों के उपयोग से प्याज का बम्पर उत्पादन हुआ।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

बलराम एंड ब्रदर्स के श्री जगदीश फरक्या एवं टाटा रैलीज के प्रतिनिधि श्री विष्णु प्रसाद मालवीय ने इनके खेतों का समय-समय पर निरीक्षण किया एवं सलाह देते रहे। खेती पर निर्भर श्री पाटीदार के तीन पुत्रों में एक पुत्र इंदौर में डॉक्टर है।

हमेशा खेती के प्रति जाग्रत श्री बद्रीलाल पाटीदार से अन्य जानकारी कृषक मो. 8959790910 पर ले सकते हैं।