Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रबी फसलों की बुवाई उचित तापक्रम आने पर ही करें

23 अक्टूबर 2025, हरदा: रबी फसलों की बुवाई उचित तापक्रम आने पर ही करें – कृषि विज्ञान केंद्र हरदा की वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ संध्या मूरे ने  किसानों  को सलाह दी है कि वर्तमान में मौसम की स्थिति को देखते हुए रबी की बुवाई अभी न करें।

 वर्तमान में  रबी  फसलों के अंकुरण के लिए उपुक्त तापक्रम नहीं है साथ ही अभी तक वर्षा होने से खेतों में ज्यादा नम होने से मृदा जनित बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है तथा आगामी पांच दिनों मे वर्षा की संभावनाएं हरदा जिले में है जिससे फसल को नुकसान होगा।

जब सामान्य तापक्रम पर घर में घी जमने लगे तो यह वातावरण का तापक्रम रबी फसलों की बुवाई हेतु उपयुक्त माना जाता है। किसान भाइयों को सलाह दी गई है कि खेतों की अच्छी तैयारी उपरांत उपयुक्त तापक्रम आने पर ही अनुशंसित किस्म की बोनी करें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें