Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान के किसानों को मिली बड़ी खुशखबरी, सीएम भजनलाल ने बटन दबाकर बैंक खाते में ट्रांसफर किए 718 करोड़ रुपए

21 अक्टूबर 2025, जयपुर: राजस्थान के किसानों को मिली बड़ी खुशखबरी, सीएम भजनलाल ने बटन दबाकर बैंक खाते में ट्रांसफर किए 718 करोड़ रुपए – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने धनतेरस के शुभ अवसर पर प्रदेश के 70 लाख से अधिक किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत लगभग 718 करोड़ की राशि हस्तानांतरित कर पांच दिवसीय पर्व दीपावली पर किसानों को सौगात दी है।

शनिवार को नदबई भरतपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से डूंगरपुर जिले के 186507 किसानों के खातों में राशि रुपये 186507000 किसान सम्मान निधि योजना की चतुर्थ किश्त का हस्तांतरण कर किसानों को दीपावली पर्व पर सम्मान के साथ सौगात प्रदान की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से पूरे प्रदेश वासियो को धनतेरस एवं पांच दिवसीय पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के किसानों को किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत राशि का हस्तानांतरण करते हुए शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि किसान पालनहार है और प्रधानमंत्री के किसान को विकसित करते हुए भारत को विकसित करने की संकल्पना को पूरा करने में राज्य सरकार द्वारा भी मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों को किए गए वादे को निभाते हुए बढ़ोतरी कर ₹3000 रूपये  राशि मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से भी दिया जा रहा है जिसमें अब तक 60 हजार 31 करोड़ से अधिक की राशि से 70 लाख से अधिक किसानों को लाभान्वित किया जा चुका है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इस अवसर पर उन्होंने फसल बीमा योजना, अल्पकालिक ब्याज मुक्त फसली ऋण योजना, एक मुश्त समझौता योजना, सहकार सदस्यता अभियान, क्रेडिट कार्ड योजना की जानकारी देते हुए सरकार द्वारा सोलर पंप में अनुदान के माध्यम से कृषि को बढ़ावा देने जैसे कार्यों के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने जीएसटी कम कर आम जनता को राहत प्रदान की है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

इस अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में गृह राज्य मंत्री, सहकारिता मंत्री, प्रभारी मंत्री एवं कृषि मंत्री, स्थानीय विधायक एवं अन्य मंत्री, विधायक एवं गणमान्य जन प्रतिनिधीगण मंचासीन रहे। डूंगरपुर जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला परिषद के ईडीपी सभागार में समाजसेवी अशोक पटेल रणोली, बंसीलाल कटारा, पवन जैन, हसमुख पंडया, सतीश जैन, चंपालाल लबाना, गोपाल पवांर, अतिरिक्त जिला कलेक्टर दिनेश चंद्र धाकड़, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल पहाड़िया, उपखंड अधिकारी डूंगरपुर साबरमल अबासरा के मुख्य एवं विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर एवं उपरणा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर समाजसेवी अशोक पटेल रणोली, बंसीलाल कटारा ने मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री किसान निधि में बढ़ोतरी कर  ₹3000 राशि करने तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत मिलने वाले 6000 हजार रुपए राशि कुल मिलाकर किसानों को ₹9000 राशि देकर सम्मान स्वरूप सौगात देने के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर गोवर्धन लाल पाटीदार सीसीबी अध्यक्ष ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान एमडी राजकुमार खांडिया, ईओ  हर्षवती अहारी, सीसीबी प्रबंधक प्रशांत, संयुक्त निदेशक कृषि परेश पंड्या, मितार्थ पीयूष, विपिन सालवी, जितेंद्र पटेल, दुर्गा नारायण, ज्योति मीणा, खुशी लाल भावसार, ज्योति शर्मा, गजेंद्र जी मेहता सहित गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं प्रगतिशील किसान, अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहें।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture