Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्यप्रदेश के कई जिलों में सक्रिय

22 जून 2022, इंदौर । दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्यप्रदेश के कई जिलों में सक्रिय – मौसम केंद्र , भोपाल के अनुसार दक्षिण -पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा पोरबंदर, बड़ौदा,शिवपुरी,रीवा, चुर्क से होकर ही गुजर रही है। मध्य प्रदेश के चंबल संभाग के जिले तथा ग्वालियर, दतिया , नीमच ,मंदसौर,रतलाम,झाबुआ ,उज्जैन और आगर जिलों को छोड़कर राज्य के शेष जिलों में सक्रिय है। पिछले 24  घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर,और उज्जैन संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर जबलपुर, सागर, शहडोल,ग्वालियर, चंबल,एवं नर्मदापुरम संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज़ की गई , जबकि रीवा संभाग के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। आगर जिले के नलखेड़ा में सर्वाधिक 58.4  मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। पिछले 24 घंटों में राज्य में हुई वर्षा के आंकड़े इस प्रकार हैं –

 पश्चिमी मध्य प्रदेश -आगर (नलखेड़ा – *58.4*, सिटी – 15, सुसनेर – 5),खण्डवा (सिटी – *43*, पंधाना – 33, खालवा – 13, केवीके  – 3),खरगोन (सिटी – *42.8*, भीकनगांव – 14, झिरन्या – 10, भगवानपुरा – 8, कसरावद – 7, सेगांव – 2),गुना (कुम्भराज – *47*, राघौगढ़ – 2, सिटी ईस्ट  – 1.5, सिटी वेस्ट -ट्रेस ),बैतूल (मुलताई – 32.4, भैंसदेही – 16, आमला – 13, घोड़ाडोंगरी – 9, चिचोली – 8.1, भीमपुर – 3),देवास (उदयनगर – 23, सोनकच्छ – 12.1, सतवास – 11, हाटपीपल्या – 5, कन्नौद – 1),उज्जैन (ता.मं. वेधशाला – 20, झार्ड़ा – 6, माकड़ौन – 5),धार (मनावर – 19, गंधवानी – 10, सिटी – 7.1, धरमपुरी – 4),इंदौर (देपालपुर – 12.5, एयरपोर्ट – 10.6, सांवेर – 2.2),अशोकनगर (चंदेरी – 11, मुंगावली – 7),शिवपुरी (पिछोर – 11, खनियाधाना – 5),श्योपुर कलां (सिटी – 10.3),रायसेन (गैरतगंज – 7.4, सिलवानी – 4.8),बड़वानी (ठीकरी – 6, तलुन केवीके  – 4.5, सिटी – 2),शाजापुर (शुजालपुर – 6, मो.बड़ोदिया – 1),विदिशा (नटेरन – 3, शमशाबाद – 3),राजगढ़ (सारंगपुर – 2.2),सीहोर (श्यामपुर – 2, आष्टा – 1,एग्रो ओब्स  – 0.5),भोपाल (सिटी – 1.8, कोलार – 1.2, नवीबाग – 0.4),नर्मदापुरम (पचमढ़ी – ट्रेस ) की गई।

पूर्वी मध्य प्रदेश -छिंदवाड़ा (परासिया – 34.2, जुन्नारदेव – 31.2, हर्राई – 20, उमरेठ – 14, मोहखेड़ – 9.2, अमरवाड़ा – 1),अनूपपुर (बेनीबारी – 19, सिटी साऊथ  – 14, वेंकटनगर – 1.3, जैतहरी – 1, सिटी नार्थ – 0.6),टीकमगढ़ (सिटी – 15, मोहनगढ़ – 1),निवाड़ी (ओरछा – 11),सिवनी (बरघाट – 6, कुरई – 3, घनसौर – 2, धनौरा – 1.2),सागर (शाहगढ़ – 5.7, सिटी – ट्रेस ),बालाघाट (कटंगी – 5.7),दमोह (मड़ियाहार केवीके – 4),मंडला (नैनपुर – 3.7, मवई – 0.2),डिंडोरी (बजाग – 3),शहडोल (कल्याणपुर केवीके  – 0.5),पेंच – 16.3,   ओरछा – 11,   अमरकंटक – 2.4  मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मौसम केंद्र ने शहडोल एवं इंदौर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर,जबलपुर ,भोपाल,नर्मदापुरम एवं उज्जैन संभागों के जिलों में तथा सागर और दमोह जिलों में कहीं -कहीं वर्षा या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ने,बिजली चमकने/गिरने और अल्पकालिक तेज़ हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। छिंदवाड़ा और बैतूल जिलों में कहीं-कहीं मध्यम से भरी वर्षा होने की संभावना है। स्मरण रहे कि 1 जून से 22 जून की अवधि में वर्षा के दीर्घावधि औसत (1 % से कम ) में पूर्वी मध्यप्रदेश औसत से 2 % कम और पश्चिमी मध्यप्रदेश औसत से 1 % कम है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: किसानों की आय और जड़ी-बूटियों की आपूर्ति बढ़ाएगी देवारण्य योजना