Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

उदयपुर कृषि विश्वविद्यालय के नवीनीकृत सभा कक्ष का उद्धाटन कुलपति डॉं. कर्नाटक नें किया

18 जनवरी 2023, उदयपुर: उदयपुर कृषि विश्वविद्यालय के नवीनीकृत सभा कक्ष का उद्धाटन कुलपति डॉं. कर्नाटक नें किया – छात्र कल्याण निदेशालय के छात्र कल्याण अधिकारी डॉं. मुरतजा अली सलोदा ने बताया कि अभिविन्यास कार्यक्रम के तहत युवा मामलात एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आवंटित अभिविन्यास प्रशिक्षण संस्थान हेतु शारिरीक उपस्थिती के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी के प्रशिक्षण हेतु उक्त संस्थान के नवीवीकृत सभा कक्ष का उद्घाटन माननीय कुलपति डॉं. अजीत कुमार कर्नाटक ने अपने कर कमलों से किया।

इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि निःसन्देह यह सभा कक्ष प्रशिक्षणार्थियों की कार्यकुशलता में बढोत्तरी करनें में सहायक सिद्व होगा, उन्होने इस कक्ष को आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित करनें की भी बात कही।

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थें जिसमें डॉं. पी.के सिंह, अधिष्ठाता, सी.टी.ए.ई., डॉं. आर.पी. मीणा, अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय, डंुगरपुर, डॉं.. एम.के . कोठारी, डी.आर.आई., डॉं. आर.ए. कौशिक, निदेशक, विस्तार निदेशालय, विशेषाधिकारी डॉं. वीरेन्द्र नेपालिया आदि उपस्थित थें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: गेहूँ मंडी रेट (17 जनवरी 2023 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )