Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी किसानों की समस्या का तुरंत निदान करें

31 अगस्त 2022, इंदौर: ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी किसानों की समस्या का तुरंत निदान करें –  कृषि विज्ञान केंद्र देवास में कृषि विभाग देवास के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसके मुख्य अतिथि श्री आरपी कनेरिया ,उप संचालक कृषि , देवास थे। इस प्रशिक्षण में विभाग के 46 अधिकारी शामिल हुए।

श्री कनेरिया ने सभी नव नियुक्त ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों से कहा कि अपने क्षेत्र के किसानों के सतत सम्पर्क में रहें। सभी के पास अपने क्षेत्र की आधारभूत जानकारी होनी चाहिए। किसानों की समस्या का तुरंत निदान करें। वहीं केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ ए के बड़ाया ने बताया कि इस समय सोयाबीन की फसल फूल एवं फलियों की स्थिति में है, इसलिए अधिक ध्यान देने की ज़रूरत है। सभी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अपने क्षेत्रों में जाकर खेतों का भ्रमण करें और कहीं कीट -व्याधि की समस्या दिखाई दे तो तुरंत कृषि वैज्ञानिकों को अवगत कराएं।  

महत्वपूर्ण खबर: किसानों के लिए नए ट्रांसफार्मर मात्र दो घंटे में होंगे उपलब्ध

केंद्र के वैज्ञानिक डॉ के एस भार्गव ,डॉ निशीथ गुप्ता ,डॉ महेंद्र सिंह ,डॉ मनीष कुमार, डॉ लक्ष्मी, श्रीमती नीरजा पटेल, श्रीमती अंकिता पांडेय, एवं डॉ सविता कुमारी ने कृषि विभाग के अधिकारियों को तकनीकी जानकारी प्रदान की। वर्तमान में जिले में देखी जा रही कीट -व्याधि समस्याओं के लिए वैज्ञानिकों ने तना मक्खी, चक्र भृंग,सफ़ेद और हरे मच्छर, सफ़ेद मक्खी, पत्ती खाने वाली इल्ली,हरी अर्ध कुण्डल इल्ली, तम्बाकू की इल्ली एवं चने की इल्ली के नियंत्रण हेतु कीटनाशकों की सही मात्रा एवं छिड़काव की जानकारी दी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें