Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

श्री विष्णुदेव साय बने छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री

12 दिसम्बर 2023, छत्तीसगढ: श्री विष्णुदेव साय बने छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री – छत्तीसगढ़ के अब नये मुख्यमंत्री का नाम सामने आ गया हैं। विष्णुदेव साय अब छत्तीसगढ़ के नये मुख्यमंत्री बन गए हैं। विधायकों के बीच बैठक में विष्णुदेव साय के नाम पर बात हुई है और सबकी सहमति के बाद श्री साय जी के नाम पर मुहर लगाई गई है। श्री विष्णु देव साय को विधायक दल का नेता नियुक्त करने की जानाकारी स्वंय भारतीय जनता पार्टी ने अधिकारिक ऐलान करके दी हैं। 13 दिसंबर को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में होगा। जहां मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्री शपथ लेंगे।

विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री नियुक्त किए गए हैं। विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ की कुनकुरी विधानसभा से आते हैं। श्री साय ने साल 2023 विधानसभा चुनाव में कुनकुरी विधानसभा सीट से कांग्रेस के यू.डी.मिन्ज को 25,541 वोटों से हराया हैं। विष्णुदेव साय 2020 से साल 2022 में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। इसके अलावा श्री साय मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में राज्यमंत्री भी रह चुके हैं।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें