Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

विदिशा में किसानों का सम्मान कर मनाया गया किसान दिवस

26 दिसम्बर 2022, विदिशा: विदिशा में किसानों का सम्मान कर मनाया गया किसान दिवस – भारत के पांचवे प्रधानमंत्री श्री चौधरी चरण सिंह का जन्म 23 दिसम्बर 1902 को हुआ था। चौधरी चरण सिंह को किसानों के सबसे बडे मसीहा के रूप में जाना जाता है। किसानों के हित में उन्होंने 1954 में उत्तर प्रदेश भूमि संरक्षण कानून को पारित कराया। मंडल और अल्पसंख्यक आयोग की स्थापना की, राष्ट्रीय कृषि व ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की स्थापना की और इसीलिए साल 2001 में चौधरी चरण सिंह एवं कृषकों के सम्मान में हर साल 23 दिसम्बर को किसान दिवस मनाने का फैसला किया गया था।

जिला विदिशा में उप संचालक कृषि श्री के.एस. खपेडिया द्वारा लाखों लोगो का पेट भरने और देश के आर्थिक विकास में अतुलनीय योगदान देने वाले अन्नदाता किसानों के सम्मान में जिले के किसानों का श्रीफल एवं पुष्पामाला से सम्मान किया गया। जिसमें ग्राम अमऊखेडी के कृषक श्री शंकर सिंह रघुवंशी एवं श्री दीवान सिंह रघुवंशी के साथ अन्य कृषकों का भी सम्मान किया गया।

सम्मान कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहायक संचालक कृषि श्री महेन्द्र  कुमार ठाकुर, जिला सलाहकार श्री डी.के. तिवारी, कृषि विकास अधिकारी श्री हरिहर सिंह राजपूत, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री सीएस मर्सकोले एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: जैविक खाद के ढोल पीटने से कुछ नहीं होगा

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )