Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सीहोर में ग्रीन यूरिया के उपयोग पर प्रशिक्षण, किसानों को बताए संतुलित उर्वरक प्रबंधन के फायदे

31 अक्टूबर 2026, सीहोर: सीहोर में ग्रीन यूरिया के उपयोग पर प्रशिक्षण, किसानों को बताए संतुलित उर्वरक प्रबंधन के फायदे – किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से अवगत कराने और मृदा स्वास्थ्य संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश   कृषि विभाग द्वारा सीहोर विकासखंड में ग्रीन यूरिया के उपयोग पर प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान, भोपाल के वैज्ञानिकों ने कृषि विस्तार अधिकारियों एवं किसान साथियों को ग्रीन यूरिया के उपयोग, महत्व और कृषि उत्पादन में इसकी उपयोगिता की जानकारी दी।

प्रशिक्षण के दौरान वैज्ञानिकों ने ग्रीन यूरिया के उचित उपयोग, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने तथा टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने के महत्व पर मार्गदर्शन दिया। साथ ही कृषि तकनीकों की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाने और किसानों को वैज्ञानिक पद्धतियों से खेती करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में उप संचालक कृषि सीहोर अशोक कुमार उपाध्याय, सहायक संचालक कृषि अनिल कुमार जाट एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी शिवचरण सोलंकी उपस्थित रहे, साथ ही सीहोर विकासखंड के समस्त कृषि विस्तार अधिकारी एवं किसान साथी भी शामिल हुए। अधिकारियों ने कृषि विस्तार अधिकारियों से प्रशिक्षण में प्राप्त तकनीकी जानकारी किसानों तक पहुंचाने तथा उर्वरकों के विवेकपूर्ण एवं संतुलित उपयोग के लिए जागरूक करने का आह्वान किया।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile