सीहोर: सूक्ष्म सिंचाई योजनाओं का लाभ लेने किसानों से आवेदन आमंत्रित
31 अक्टूबर 2026, सीहोर: सीहोर: सूक्ष्म सिंचाई योजनाओं का लाभ लेने किसानों से आवेदन आमंत्रित – मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा किसानों को आधुनिक सिंचाई तकनीक अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके तहत प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत प्रेशराइज्ड सिंचाई परियोजना एवं क्लस्टर योजना में सूक्ष्म सिंचाई के लिए पात्र किसानों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।
योजना के तहत ड्रिप, स्प्रिंकलर (पोर्टेबल) एवं मिनी स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली का लाभ दिया जाएगा। नर्मदा पार्वती लिंक परियोजना फेस-1 एवं 2 के अंतर्गत आष्टा तहसील के 174, जावर तहसील के 30 तथा इछावर तहसील के 73 गांव शामिल हैं। वहीं आईएसपी कालीसिंध परियोजना फेस -1 के अंतर्गत जावर तहसील के 19 गांव शामिल हैं। इस प्रकार कुल 296 गांवों के पात्र किसान योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
योजना का लाभ लेने के लिए किसान विभागीय पोर्टल www.mpfsts.mp.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों के बाद संचालनालय द्वारा लॉटरी के माध्यम से चयनित किसानों को योजना का लाभ दिया जाएगा। आवेदन के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक की प्रति, भूमि संबंधी दस्तावेज (खसरा एवं बी-1) तथा किसान का मोबाइल नंबर आवश्यक है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


