Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

देश के शेष हिस्सों से विदा हुआ दक्षिण-पश्चिम मानसून

19 अक्टूबर 2023, इंदौर: देश के शेष हिस्सों से विदा हुआ दक्षिण-पश्चिम मानसून – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में मध्य प्रदेश के भोपाल, ग्वालियर तथा सागर संभाग के ज़िलों में कहीं -कहीं वर्षा दर्ज़ की गई तथा शेष संभागों के ज़िलों में मौसम शुष्क रहा। देवरी 4 ,केसली 2.2 , उदयपुर 0.6 , मुंगावली 0.5 और सिरोंज में  0.3 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। राज्य के सभी संभागों के ज़िलों के अधिकतम और न्यूनतम तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ।दक्षिण पश्चिम मानसून देश के शेष हिस्सों से आज विदा हो गया।

मौसम केंद्र ने अगले 24 घंटों के लिए मौसम का जो पूर्वानुमान जारी किया है, उसके अनुसार विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा और सागर ज़िलों में कहीं-कहीं वर्षा होने की संभावना है। शेष संभागों के ज़िलों में मौसम शुष्क रहेगा। गरज चमक के साथ दक्षिण छिंदवाड़ा और दक्षिण सिवनी ज़िलों में मध्यम वर्षा संभावित है , जबकि दक्षिण सागर,रायसेन , नर्मदापुरम , बैतूल और बालाघाट ज़िलों में शाम को हल्की वर्षा होने की संभावना है।  दूसरी तरफ मौसम विभाग द्वारा दक्षिण पश्चिम मानसून के 19 अक्टूबर 2023 को देश के शेष हिस्सों से वापस चले जाने की औपचारिक घोषणा कर दी गई ।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें