Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश के शेष 9 ज़िलों से दक्षिण – पश्चिम मानसून की रवानगी

09 अक्टूबर 2023, इंदौर: मध्य प्रदेश के शेष 9 ज़िलों से दक्षिण – पश्चिम मानसून की रवानगी– मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार आज 9 अक्टूबर को दक्षिण -पश्चिम मानसून की  मध्य प्रदेश के शेष 9 ज़िलों  रीवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया , डिंडोरी , मंडला और बालाघाट से रवानगी हो गई।  इसके साथ ही पूरे मध्य प्रदेश से मानसून का निर्गमन हो गया। इसी कारण पिछले 24 के दौरान मध्य प्रदेश के सभी संभागों के ज़िलों में मौसम शुष्क रहा।

तापमान – अधिकतम तापमानों में सभी संभागों के ज़िलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। भोपाल ,रीवा ,जबलपुर, सागर एवं ग्वालियर संभागों के ज़िलों में सामान्य से अधिक तथा शेष संभागों के ज़िलों में सामान्य रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान में भी सभी संभागों के ज़िलों में विशेष परिवर्तन नहीं  हुआ। उज्जैन , शहडोल, एवं ग्वालियर संभागों के ज़िलों में सामान्य से अधिक और तथा शेष संभागों के ज़िलों में सामान्य रहा। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 37 डिग्री सी  दमोह और ग्वालियर में दर्ज़ किया गया तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सी छिंदवाड़ा में दर्ज़ किया गया।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile