राज्य कृषि समाचार (State News)

जैविक खेती पोर्टल से अब तक एमपी के 6 लाख किसान जुड़े

26 अगस्त 2025, भोपाल: जैविक खेती पोर्टल से अब तक एमपी के 6 लाख किसान जुड़े – मध्य प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री  एदल सिंह कंषाना ने जैविक खेती पोर्टल के बारे में विस्तार से जानकारी  दी है। उन्होंने बताया है कि  बताया कि भारत सरकार के जैविक खेती पोर्टल से अब तक 6 लाख किसान जुड़ चुके हैं। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों को उनके जैविक उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराना है।

इकोवा संस्था ने पिछले 21 सालों में लगभग 3 लाख किसानों को प्रशिक्षण और उत्पाद प्रमाणीकरण से जोड़कर इस दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कृषि मंत्री ने बताया कि यह आयोजन भारत सरकार की परम्परागत कृषि विकास योजना के तहत किया गया है। इस योजना के अंतर्गत अब तक देशभर के लगभग 25 लाख किसान 15 लाख हेक्टेयर भूमि पर लाभ प्राप्त कर रहे हैं। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में करीब 7.5 लाख किसान जैविक खेती अपना रहे हैं। कृषि मंत्री ने कहा कि मैं स्वयं किसान हूं और जानता हूं कि फसलों में कितनी मात्रा में खाद का उपयोग होना चाहिए। आज कई किसान अधिक लाभ की चाह में रासायनिक खाद का अत्यधिक उपयोग कर रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने याद दिलाया कि पहले घरों में गाय-भैंस पाली जाती थीं, जिससे खेती में शुद्धता बनी रहती थी। इसलिए खेती के साथ-साथ पशुपालन को भी बढ़ावा देना आवश्यक है।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com

Advertisements
Advertisement
Advertisement