राज्य कृषि समाचार (State News)

श्री अशोक बर्णवाल मध्यप्रदेश के नए मुख्य सचिव नियुक्त

23 जुलाई 2026, भोपाल: श्री अशोक बर्णवाल मध्यप्रदेश के नए मुख्य सचिव नियुक्त – मध्यप्रदेश शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (1991 बैच) के वरिष्ठ अधिकारी श्री अशोक बर्णवाल को प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किए गए। केन्द्र सरकार द्वारा पूर्व मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन को नीति आयोग का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है।

श्री अशोक बर्णवाल वर्तमान में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव हैं। उनके पास भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग का दायित्व भी रहा है और वे खाद्य सुरक्षा आयुक्त की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।  श्री बर्णवाल को मजबूत प्रशासनिक अनुभव वाला अधिकारी माना जाता है। 

मध्‍य प्रदेश के मौजूदा मुख्‍य सचिव 1989 बैच के आईएएस अधिकारी श्री अनुराग जैन को अब नीति आयोग का नया सीईओ बनाया गया है. उनका  मुख्य सचिव के रूप में कार्यकाल 31 अगस्त 2026 को खत्म हो रहा है. 3 अक्टूबर 2024 को मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव बने थे. 

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture