Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

शिवपुरी : पराली प्रबंधन को लेकर बैठक आयोजित

कम्बाईन हार्वेस्टर में एसएमएस की अनिवार्यता

11 नवंबर 2026, शिवपुरी: शिवपुरी : पराली प्रबंधन को लेकर बैठक आयोजित – पराली एवं नरवाई जलाने की घटनाओं पर रोक के उद्देश्य से शासन के निर्देशानुसार नरवाई मुक्त मध्यप्रदेश अभियान प्रदेशभर में 30 अक्टूबर से 20 नवम्बर तक चलाया जा रहा है।कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार कम्बाईन हार्वेस्टर मालिक/संचालकों, कृषक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा बड़े एवं उन्नतशील कृषकों की बैठक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के कार्यालय में आयोजित की गई।बैठक के दौरान किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहे नरवाई मुक्त मध्यप्रदेश अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई।

उप संचालक कृषि श्री मुनेश कुमार शाक्य द्वारा सभी कम्बाईन हार्वेस्टर मालिक और संचालकों को फसल कटाई के उपरांत शेष बचे फसल अवशेष (नरवाई) का तुरंत निपटान करने की सख्त समझाइश दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि जिले में पराली एवं नरवाई के सुचारू प्रबंधन हेतु विकासखंड कोलारस, पिछोर और नरवर में कंप्रेस बायोगैस प्लांट की स्थापना के लिए भूमि का चिन्हांकन किया जा रहा है तथा निजी क्षेत्र के दो प्लांटों से संपर्क कर फसल कटाई के बाद फसल अवशेष क्रय करने हेतु विचार-विमर्श किया जा रहाहै।

बैठक में सहायक कृषि यंत्री श्री भगवान सिंह नरवरिया द्वारा किसानों को पराली एवं नरवाई प्रबंधन में उपयोगी आधुनिक कृषि यंत्रों जैसे वेलर, सुपरसीडर, मल्चर, हैप्पीसीडर, रोटावेटर आदि की जानकारी दी गई और इन पर शासन द्वारा मिलने वाले अनुदान के बारे में विस्तार से बताया गया। भारतीय किसान संघ जिला शिवपुरी के जिला अध्यक्ष श्री ब्रजेश धाकड़ ने भी कम्बाईन हार्वेस्टर संचालकों से आग्रह किया कि वे कृषकों को नरवाई न जलाने के लिए प्रेरित करें तथा इसके दुष्प्रभावों के बारे में अवगत कराया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें