Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कटनी: कोदो-कुटकी बेचने के लिए किसान 25 नवंबर तक करा सकेंगे पंजीयन, 30 नवंबर तक होगा सत्यापन

11 नवंबर 2026, कटनी: कटनी: कोदो-कुटकी बेचने के लिए किसान 25 नवंबर तक करा सकेंगे पंजीयन, 30 नवंबर तक होगा सत्यापन – कोदो-कुटकी की खेती करने वाले किसानों के लिए राहत भरी खबर है। रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना के तहत खरीफ वर्ष 2026-27 में कोदो-कुटकी उपार्जन के लिए मध्यप्रदेश शासन ने किसान पंजीयन की अवधि बढ़ा दी है। अब किसान 25 नवंबर तक ई-उपार्जन पोर्टल पर अपना पंजीयन करा सकेंगे। वहीं, पंजीकृत किसानों का सत्यापन 30 नवंबर तक किया जाएगा।

5 नवंबर थी पंजीयन की अंतिम तारीख

कटनी जिले के उपसंचालक कृषि ने बताया कि पहले कोदो-कुटकी उपार्जन के लिए किसान पंजीयन की अंतिम तारीख 5 नवंबर निर्धारित की गई थी। किसानों की सुविधा और उनके हितों को ध्यान में रखते हुए शासन ने पंजीयन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। इससे ऐसे किसानों को भी पंजीयन कराने का अवसर मिलेगा, जो निर्धारित समय में अपना पंजीयन नहीं करा सके थे।

प्रदेश के 15 जिलों में होगा कोदो-कुटकी का उपार्जन

रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना के तहत खरीफ वर्ष 2026-27 में कटनी सहित प्रदेश के चयनित 15 जिलों में कोदो-कुटकी का उपार्जन प्रस्तावित है। इसके लिए किसानों को ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन कराना होगा। पंजीयन कराने वाले किसानों का सत्यापन 30 नवंबर तक किया जाएगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना 25 नवंबर तक अपना पंजीयन करा लें, ताकि उन्हें शासन की योजना के तहत कोदो-कुटकी उपार्जन का लाभ मिल सके।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture